Google Analytics Meta Pixel सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या-काशी रवाना - Ekhabri.com

सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या-काशी रवाना

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा पर निकले।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए आम नागरिकों की आस्था को सम्मान देने का कार्य कर रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह योजना हजारों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक यात्रा का अवसर बन चुकी है।

 

रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिनी और जिला पंचायत अध्यक्ष नीरूपा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आरामदायक रेल यात्रा, सुरक्षित आवास, शुद्ध शाकाहारी भोजन, पेयजल, स्थानीय परिवहन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

 

*रामलला दर्शन योजना* के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

 

श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सीमाओं के कारण वर्षों से अधूरी रही उनकी इच्छा अब पूरी हो रही है। कई बुजुर्गों ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना बताया।

Read Also  नकबजनी में 5 लाख रुपये गायब, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का किया खुलासा

 

सरकार का मानना है कि आस्था के मार्ग में आर्थिक बाधा नहीं आनी चाहिए। यही कारण है कि यह योजना न केवल धार्मिक यात्रा का अवसर दे रही है, बल्कि लोगों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से भी जोड़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *