Google Analytics Meta Pixel CGJDPA के दस साल पूरे, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों संग किया भोजन - Ekhabri.com

CGJDPA के दस साल पूरे, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों संग किया भोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ जुवेनाइल डायबिटीज पेरेंट्स एसोसिएशन (CGJDPA) ने सेवा के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में शिक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में टाइप-1 डायबिटीज (T1D) से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों को चिकित्सा, पोषण, दैनिक देखभाल और मानसिक सहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे भावुक और खास पल तब आया, जब उन्होंने T1D से जूझ रहे बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मंत्री की इस आत्मीय पहल ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच सकारात्मक संदेश दिया।

 

अपने संबोधन में श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और पारदर्शी स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों के लिए मुफ्त ग्लूकोमीटर सुविधा की जानकारी दी और कार्यक्रम में 20 जरूरतमंद बच्चों को ग्लूकोमीटर वितरित किए। आयोजन में कुल 125 बच्चों का पंजीयन हुआ, जबकि करीब 100 परिवार इसमें शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत CGJDPA रायपुर के शिबाली के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संस्था के पिछले दस वर्षों के सफर और बाल मधुमेह से जूझ रहे बच्चों तथा उनके परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें T1D से पीड़ित बच्चों ने स्वयं अपना परिचय दिया। इस सत्र ने बच्चों और परिवारों के बीच अपनापन और सामुदायिक भावना को मजबूत किया।

Read Also  लोक निर्माण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई...इस मामले में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त

 

कार्यक्रम के दौरान T1D से जूझ रहे बच्चों, उनके माता-पिता और डायबिटीज के साथ सफल जीवन एवं करियर बना रहे पेशेवरों ने अपने अनुभव साझा किए। अभिभावकों ने शुरुआती जांच, रोजाना इंसुलिन और देखभाल से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया। वहीं, डायबिटीज के साथ सफल करियर बनाने वाले पेशेवरों की कहानियों ने परिवारों को यह भरोसा दिलाया कि उचित प्रबंधन के साथ टाइप-1 डायबिटीज पढ़ाई, करियर और सामान्य जीवन की राह में बाधा नहीं बनती।

 

देश के जाने-माने चिकित्सकों और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट ने भी विभिन्न तकनीकी सत्रों में हिस्सा लिया। एम्स रायपुर की डॉ. सिमरन स्याल ने इंसुलिन थेरेपी, इंसुलिन के सही भंडारण और इंजेक्शन लगाने की उचित तकनीक की जानकारी दी। पोषण विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गोयल ने कार्बोहाइड्रेट काउंटिंग और संतुलित पोषण पर मार्गदर्शन दिया।

 

एम्स रायपुर की डॉ. नीलम यादव ने बीमारी के दौरान बच्चों की देखभाल और डायबिटीज के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी दी। देवी वीमेन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति सिंह ने महिलाओं और किशोरियों में डायबिटीज प्रबंधन पर चर्चा की। डॉ. संजीव कुमार ने बच्चों में मोटापे से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी दी।

 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष महोबिया ने आंखों की सुरक्षा और डायबिटिक रेटिनोपैथी से बचाव के उपाय बताए। डॉ. बिप्लब बंद्योपाध्याय ने किशोरावस्था में डायबिटीज के साथ जीवन जीने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. तरुण मिश्रा ने डायबिटीज के उपचार में हुई नई खोजों और चिकित्सा क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी साझा की। वरिष्ठ चिकित्सक ए. श्रीनाथ ने भी अपने विचार रखे।

Read Also  कही-सुनी ( 08 नवंबर ): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति,प्रशासन और राजनीतिक दलों की

 

सभी तकनीकी सत्रों के बाद प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से बच्चों की दिनचर्या, इंसुलिन, खान-पान, बीमारी के दौरान देखभाल और भविष्य से जुड़े सवाल सीधे पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

 

इस आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि उचित चिकित्सा, नियमित इंसुलिन, जरूरी स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, शिक्षा और सामाजिक सहयोग मिलने पर टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चे भी सामान्य, आत्मनिर्भर और सार्थक जीवन जी सकते हैं। CGJDPA की ओर से बाल मधुमेह के क्षेत्र में सरकार से संवेदनशील और व्यावहारिक कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि छत्तीसगढ़ में T1D से पीड़ित बच्चों के लिए प्रभावी और अनुकरणीय स्वास्थ्य मॉडल तैयार किया जा सके।

 

CGJDPA पिछले करीब दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों, उनके परिवारों और समाज के लिए काम कर रही है। संस्था के अनुसार, यह राज्य में जमीनी स्तर पर बाल मधुमेह के क्षेत्र में कार्य करने वाला स्व-वित्तपोषित पंजीकृत संगठन है। संस्था बच्चों को चिकित्सा और इंसुलिन सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उनके परिवारों को मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक सहयोग देने का प्रयास करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *