Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

महासमुन्द। कन्या का विवाह एक पवित्र संयोग मन माना जाता है। आज महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के मा चण्डी मंदिर प्रांगण में 75 और बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के मंदिर कैम्पस में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर बिरकोनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन एक पवित्र बंधन है, पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दु:ख में एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभातें हैं। चाहे यह सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला। वो हर परिस्थिति में खरे उतरतें हैं। वहीं संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खल्लारी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में वर-वधु को अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए अपने शुभकामनाएं दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होेंने कहा कि समाज में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे वह सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो हम सबको मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना है। जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है।इस अवसर पर बिरकोनी में अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच बिरकोनी ताम्रध्वज निषाद, डॉ रश्मि चंद्राकर ने भी अपनी ओर से वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

परीक्षा खत्म होते ही हॉस्टल खाली करने का आदेश…बिलासपुर में छात्रों की बढ़ी बेचैनी

By User 6 / May 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...