Google Analytics Meta Pixel को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं - Ekhabri.com

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक किसान तक सीधे पहुंचना चाहिए। उन्होंने डिजिटलाइजेशन और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों का सहकारी बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा।

 

बैठक के दौरान मंत्री कश्यप ने सहकारी बैंकों में रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा की और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

 

सहकारिता मंत्री ने सहकारी सप्ताह 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर आधारित कॉफी-टेबल बुकलेट का भी विमोचन किया। सहकारी सप्ताह का आयोजन 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक किया गया था। बुकलेट में प्रदेश के को-ऑपरेटिव सेक्टर से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों को शामिल किया गया है।

 

बैठक में पैक्स के शत-प्रतिशत कंप्यूटरीकरण और ऑडिट प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि सहकारी संस्थाओं की वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए कंप्यूटरीकरण और समयबद्ध ऑडिट जरूरी है।

Read Also  चोरों ने पहले किचन में पीया नींबू पानी फिर अफसर के घर में की चोरी

 

कश्यप ने अल्पकालीन कृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान, किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रदेश में सहकारी बैंकों के माध्यम से 8800 करोड़ रुपये कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 16 लाख से अधिक किसानों को 7973 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 90 प्रतिशत है।

 

मंत्री ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर का विस्तार करने और माइक्रो एटीएम की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि गांवों में रहने वाले किसानों और आम नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

 

समीक्षा बैठक में 100 सोसायटियों में गोदाम निर्माण और अन्य स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। नवगठित 515 पैक्स के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आरआईडीएफ के अंतर्गत स्वीकृत 725 गोदामों में से 718 का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष सात गोदामों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

मंत्री कश्यप ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और न्यायालयीन मामलों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था और आधार आधारित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

धान उपार्जन केंद्रों में शेष बचे धान का शीघ्र और पारदर्शी तरीके से अंतिम निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े नागरिकों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाना चाहिए।

Read Also  विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक एवं प्रभारी प्रबंध संचालक युगल किशोर, अपर पंजीयक यू.बी.एस. राठिया, अपर पंजीयक सावित्री भगत सहित सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *