Google Analytics Meta Pixel जम्मू में रोहिंग्यागओं के नाम पर हिंदू आबादी पर बढत बनाने की साजिश - Ekhabri.com

जम्मू में रोहिंग्यागओं के नाम पर हिंदू आबादी पर बढत बनाने की साजिश

जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य के जम्‍मू की सीमा न तो म्यांमार से सटी है और न ही यहां का मौसम मेल खाता है। संस्कृति और खान-पान भी अलग है। इसके बावजूद हजारों की तादाद में रोहिंग्याओं का जम्मू में पहुंचना और बसना बड़ी साजिश का हिस्‍सा है। यह साजिश,  इंसानियत और रोजगार की आड़ में जम्मू के जनसांख्यिकी स्वरूप को बदलने की, ताकि जब कोई आवाज उठे तो उसे मजहब के साथ जोड़कर लोगों को बांटकर जिहाद के लिए एक नई पौध तैयार की जा सके। अगर बंदूक उठाने वाला न मिले तो वैसी सोच जरूर मिले। पूरे खेल में अलगाववाद और मजहबी सियासत पूरी तरह हावी रही है। इस साजिश में कथित एनजीओ, मौके का लाभ उठाने वाले एजेंट और मजहब के नाम पर रोटियां सेंकने वाले सियासतदान सभी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े रहे हैं। अब इस गठजोड़ के तार परत दर परत उजागर हो रहे हैं।

बंगाल के मालदा में रोहिंग्या शरणार्थी बड़ी तादाद में बसे हैं। यहीं से इनके जम्मू पहुंचाने का खेल शुरू हुआ। इस खेल का एक हिस्सा इसके समानांतर दिल्ली में चलता था, जहां रोहिंग्या शरणार्थी का संयुक्त राष्ट्र से संबंधित एजेंसियां पंजीकरण करती हैं। रोहिंग्या की मदद के नाम पर विभिन्न् मजहबी संस्थाएं और तथाकथित एनजीओ कोलकाता और दिल्ली में पूरी तरह सक्रिय रहते थे। यह तत्व रोहिंग्याओं को जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम बहुल होने का हवाला देकर कहते थे कि वहां रोजगार आसानी से मिलेगा। आपकी पूरी मदद होगी। रोहिंग्या इससे प्रभावित होते और उनका जम्मू के लिए सफर शुरू हो जाता।

रोहिंग्या का कोई परिवार जब जम्मू के लिए हामी भरता तो यही मजहबी संस्थाएं और एनजीओ उनकी यात्रा का बंदोबस्त करते। कई मामलों में वह जम्मू, सांबा और बड़ी ब्राह्माणा में सक्रिय अपने लोगों के फोन नंबर देते। रोहिंग्या जब जम्मू पहुंचते तो पहले उनके मस्जिदों, मदरसों में रहने का बंदोबस्त करते। इसके बाद इन्हें जम्मू के आसपास बसी रोहिग्याओं की झुग्गियों में पहुंचा देते।

Read Also  संदेशखाली में CBI खोलेगी अपना अस्थायी कैंप, जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न मामले में जांच होगी तेज

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी और कट्टरवादी विचारधारा का प्रचार करने वाले संगठन इन्हें जम्मू के उन इलाकों में बसा रहे थे, जहां एक विशेष समुदाय की आबादी कम है। इसके अलावा कट्टरपंथी तत्व रोहिंग्याओं के बीच अलगाववादी हिंसा को म्यांमार के हालात से जोड़कर बात करते हैं। इस तरह से वह उन्हें जम्मू-कश्मीर में जिहादी तत्वों के लिए काम करने के लिए भी तैयार कर लेते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...