Google Analytics Meta Pixel कोरोना संकट में अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए लोगों को मुफ्त में पैसे देगी इस देश की सरकार - Ekhabri.com

कोरोना संकट में अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए लोगों को मुफ्त में पैसे देगी इस देश की सरकार

कोरोना के चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। सरकारें लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कई कदम उठा रही हैं। इस बीच न्यूजीलैंड सरकार ने ऐसा फैसला किया है जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। यहां की सरकार देश के लोगों को सीधे मुफ्त नकदी वितरित करने पर विचार कर रही है,  ताकि लोग खुलकर खर्च कर सकें और अर्थव्यवस्था को बल मिल सके।

न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने शुक्रवार को कहा, न्यूजीलैंड नीतिगत प्रोत्साहन के तरीके के रूप में व्यक्तियों को सीधे मुफ्त नकदी वितरित करने पर विचार कर रहा है ताकि COVID-19 महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके तहत सरकार ‘हेलीकॉप्टर मनी’ को अपनाने पर विचार कर रही है। सरल भाषा में इसे समझे तो इस व्यवस्था के तहत केंद्रीय बैंक सरकार को ऐसे रकम जारी करती है, जिसका पुनर्भुगतान नहीं करना होता है।

इसके जरिये आम लोगों के हाथ में अधिक पैसा पहुंचाया जाता है ताकि वो अपना खर्च बढ़ाएं और इससे अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिल सके। खबरों के के मुताबिक, न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री रॉबर्टसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ हेलिकॉप्टर मनी ‘ शुरू करने के लिए विवरण साझा करने को कहा गया था। उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर मनी का सरकार के लिए चाहे केंद्रीय बैंक मनी छापे और उसे वितरित करे या सरकार अपनी उधारी बढ़ाए और फिर उसे सौंप दे।

रॉबर्टसन ने कहा कि कॉन्सेप्ट पर चर्चा की जा रही थी, लेकिन यह चर्चा उस स्तर तक नहीं हो पायी है। हेलीकाप्टर मनी या अप्रत्याशित रूप से एक संघर्ष अर्थव्यवस्था में कैश की डंपिंग का आइडिया 1930 के दशक में ग्रेट डिप्रेशन के बाद आई है। अर्थशास्त्रियों और पॉलिसीमेकर्स ने महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हेलीकाप्टर मनी पर विचार किया था।

Read Also  ब्रिटेन में की गई गोलीबारी, बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड (RBNZ) ने अपनी आधिकारिक कैश रेट को रिकॉर्ड लो 0.25% तक घटा दिया है और पिछले हफ्ते अपने बॉन्ड खरीदने के कार्यक्रम को दोगुना कर 36.7 अरब डॉलर कर दिया है और निगेटिव ब्याज दरों में संभावित बदलाव को हरी झंडी दी है।

हेलीकॉप्टर मनी मौद्रिक नीति का एक अपरंपरागत टूल है, जिसके जरिये अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाया जाता है। इसके तहत बड़े स्तर पर पैसों की छपाई की जाती है और आम लोगों तक इसे पहुंचाया जाता है। सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रेडमैन ने किया था। फ्रेडमैन ने इसको लेकर कहा था कि अर्थव्यवस्था में अचानक पैसे बढ़ा देने से सुस्ती से निजात मिलेगी और ग्रोथ में तेजी आएगी। इस तरह की नीति के तहत, केंद्रीय बैंक सरकार के जरिये पैसों की सप्लाई बढ़ा देता है और लोगों तक नया कैश पहुंचाता है। इससे उत्पादों की मांग में इजाफा होता है और मुद्रास्फीति भी बढ़ती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *