Google Analytics Meta Pixel जसप्रीत बुमराह क्रिकेट से ब्रेक लेकर टीवी ऐंकर संजना संग की शादी - Ekhabri.com

जसप्रीत बुमराह क्रिकेट से ब्रेक लेकर टीवी ऐंकर संजना संग की शादी

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अचानक इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि उन्‍होंने निजी कारणों का हवाला देकर हटने का फैसला किया है। जिस तरह अचानक क्रिकेट से ब्रेक लिया उसी तरह सभी को सरप्राइज देते हुए गोवा में टीवी ऐंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बुमराह और संजना 15 मार्च को परिणय सूत्र में बंधे। इस बीच आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और बीसीसीआई ने जसप्रीत और संजना को शादी की बधाई दी है।

गौर हो कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड को 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें बुमराह को आराम दिया गया है। इसके बाद दोनों टीमें 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेंगी। इसके बाद होने वाली वनडे सीरीज से भी बुमराह हट सकते हैं। बुमराह और बीसीसीआइ ने इसके पीछे सिर्फ निजी कारण बताया है, लेकिन इसकी असली वजह यह है कि भारत का यह तेज गेंदबाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा था।

इससे पहले बुमराह से जुडे़ एक सूत्र ने बताया था कि यह खिलाड़ी एक सप्ताह के अंदर शादी करने वाला है। एक स्पो‌र्ट्स एंकर से उनकी शादी गोवा में होने वाली है। हालांकि तारीख को गुप्त रखा गया है। दरअसल सीरीज चल रही है और टीम बायो-बबल में है, इसलिए उनकी शादी में टीम इंडिया के खिलाडि़यों का शामिल होना मुश्किल है। बुमराह मूलत: अहमदाबाद के हैं, लेकिन अब उनका परिवार मुंबई में रहता है। सूत्र ने कहा कि कोरोना के कारण शादी में ज्यादा लोगों को बुलाया नहीं जाएगा और यही कारण है कि शादी गोवा में की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...