Google Analytics Meta Pixel टिकरापारा थाना और गुढ़ियारी में दो को मारा चाकू - Ekhabri.com

टिकरापारा थाना और गुढ़ियारी में दो को मारा चाकू

500 रुपए न देने पर बदमाश ने युवक को मारा चाकू, पुलिस के अभियान के बाद भी नहीं थम रही घटनाएं
रायपुर। लाख अभियान के बावजूद रायपुर में चाकूबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चाकू मारने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोपी छोटी-छोटी बातों में चाकू मार रहे हैं। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ज्ञात हो कि पुलिस चाकूबाजी के मामले बढ़ने की वजह से अभियान चला रखा है। बावजूद इसके घटनाओं पर कोई असर नहीं हैं। टिकरापारा थाना और गुढ़ियारी थाने में गुुरुवार देर रात दो घटनाएं हुईं। इनमें चाकू से हमला किए जाने की वजह से दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। पहली घटना टिकरापारा थाने की है। इसमें महज 500 रुपए के लिए एक बदमाश ने एक युवक को चाकू से हमलाकर अधमरा कर दिया। मामले में अब आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है।
चाकू दिखाकर वसूली की कोशिश
19 साल के शेख कैफुद्दीन ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि संतोषी नगर के वो गौसिया मंस्जिद के पास रहता है। गुरुवार की रात वो इलाके की गूड्डू किराना स्टोर्स के पास खड़ा था। वहां मुहल्ले का ही रहने वाला सरफराज खान आया। उसने कैफुद्दीन ने कहा कि 500 रुपए दो, मना करने पर वो विवाद करने लगा। गुस्से में आकर सरफराज ने अपना चाकू निकाला और कैफुद्दीन की दाईं पसली में घुसा दिया। कैफुद्दीन का हाथ और शरीर का निचला हिस्सा लहूलुहान हो गया। साथियों ने उसे अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी। इस बीच सरफराज मौका पाकर फरार हो गया। कैफुद्दीन ने पुलिस से कहा है कि इसके पहले ही चाकू के दम पर सरफराज रुपयों की वसूली कर चुका है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। दूसरा मामला गुढ़ियारी का है। घायल निलेश भौतिक नाम का युवक पेशे से मजदूर है। शहर के गुढ़ियारी इलाके में रहता है और फिलहाल चाकू से हमला होने की वजह से अस्पताल में है। इसने पुलिस को बताया कि मैं रात को करीब साढ़े 11 बजे गोंदवारा रोड से मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में चिरकूटी मंदिर के पास रूपेश गिरी नाम के लड़के ने मुझे रोका। मुहल्ले में हमारा पहले भी झगड़ा हो चुका है। रुपेश मुझे गालियां देने लगा। मना करने पर उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से मेरे पेट पर हमला कर दिया। मुहल्ले के ही रहने वाले सुमीत गोस्वामी और कुछ दूसरे लोगों ने बीच-बचाव किया। मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, फिलहाल पूछताछ जारी है।
लोगों को धमकाते हुए 5 गिरफ्तार
उधर, गुरुवार रात को ही टिकरापारा थाने में सूचना मिली कि संतोषी नगर ओवर ब्रिज के पास कैलाश उर्फ जय ताण्डी नाम का युवक चाकू लेकर घूम रहा है। वो लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर थाने की टीम गई तो जय पुलिस के हाथ लगा। वो पुलिस से भी बहस करने लगा। इसके पास से टीम को 6.5 इंच का बटन वाला चाकू मिला। जय तांडी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
150 चाकू थानों में जमा, अभियान तेज
पुलिस को ये बात पता चली कि शहर में बदमाश आॅनलाइन वेबसाइट से चाकू खरीद रहे हैं। साल 2020 में फ्लिपकार्ट से रायपुर के 800 लोगों ने खतरनाक चाकू लिए। ये लिस्ट मिलते ही पुलिस ने 17 मार्च से कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक 150 से भी अधिक चाकू पुलिस ने थानों में जमा करवाए हैं। इनमें कई ऐसे युवा भी हैं जो रौब जमाने या फैशन के चक्कर में चाकू मंगवा चुके थे, लेकिन इसकी जानकारी इनके परिजनों को नहीं थी। पुलिस नशे के आदी या बदमाश किस्म के लोगों से चाकू जब्त भी कर रही है। लोगों से इस बात की लिखित जानकारी ली जा रही है कि उन्होंने चाकू क्यों मंगवाया।
*

Read Also  महादेव सट्टा ऐप : बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया जेल, ड्रिलिंग कर बड़ी मछलियों को दबोचने की कोशिश में जांच एजेंसी

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...