विकास मरकाम ने किया मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री अमरजीत भगत के बेटे द्वारा गलत तरीके से संरक्षित कोरवा जनजाति की जमीन खरीदी गई और अब मंत्री अमरजीत भगत खुद स्वीकार रहे हैं कि हम जमीन वापस कर देंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा दिया गया बयान अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित कोरवा जनजाति के लोगों की जमीन को सरकार के मंत्री के बेटे द्वारा नियम विरूध्द अपने ओहदे का दुरूपयोग कर खरीदा गया है। संरक्षित जनजाति के लोगों की जमीन को आसानी से ऐसे कैसे खरीद सकते हैं? मंत्री भगत के बेटे द्वारा इस तरह से आदिवासी की जमीन को छलकर खरीदना यह साबित करता है कि प्रदेश में जब उनकी सरकार है तो कांग्रेसी कुछ भी कर सकते हैं। प्रदेश की सरकार आदिवासियों के हितैषी होने का दावा करती है लेकिन खुद ही यह सरकार आदिवासियों की शोषण करने में लगी हुई है और इस कृत्य लिए आदिवासी समाज के मंत्री ही जिम्मेदार है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर अमरजीत भगत को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो भूपेश बघेल के न्याय के दावे का औचित्य कई बार की तरह इस बार भी दिखाई नहीं देगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने मांग की है कि पीड़ित परिवार की जमीन को तत्काल वापस कर इस गड़बड़ी में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए इसके साथ ही उन्होंने उन संरक्षित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
राज्यपाल से मिले पीड़ित परिवार
महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से कोरवा जनजाति के पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नितिन राय, विकास सोनी, राजकपूर राम भगत, लालसाय, मखलू, सहिंदर मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...