Google Analytics Meta Pixel केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी खुराक - Ekhabri.com

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी खुराक

56,211 मरीज मिले

नई दिल्ली। मंगलवार को कोरोना से थोड़ी राहत मिलती दिखी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को करीब 12000 मरीज कम मिले हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत में पिछले 24 घंटों में बीमारी के 56,211 नए मामले दर्ज किए हैं। यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़ों से मामूली ही सही, लेकिन कम है। एक दिन पहले देश में 68,020 नए मामले सामने आए थे, जो इस साल के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। उधर, गुजरात के आईआईएम अहमदाबाद में 70 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद हम में से किसी को इसके प्रतिकूल प्रभाव महसूस नहीं हुए। दोनों भारतीय वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित हैं। कई लोगों के मन में अभी भी वैक्सीन को लेकर कुछ सवाल हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में फैलाई जा रहीं अफवाहों पर भरोसा न करें। वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं जिनमें वैक्सीन लेने के बाद लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।अगर वैक्सीन की खुराक लेने के बाद व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो उसके अस्पताल में भर्ती होने या आईसीयू में भर्ती कराने की संभावना काफी कम रहती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 37,028 लोग बीमारी से ठीक हुए और इसी अवधि में 271 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गई है। अभी तक एक करोड़ 13 लाख 93 हजार 21 लोग ठीक हुए हैं और कुल एक लाख 62 हजार 114 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक छह करोड़ 11 लाख 13 हजार 354 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20वें दिन भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की वजह से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख 40 हजार 720 हो गई। मंत्रालय के अनुसार यह कुल मामलों का 4.47 फीसदी है जिससे मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर अब 94.19 फीसदी हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.34 फीसदी है। भारत में कोविड के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। महामारी से संक्रमण के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे।
यह है मुबई का हाल 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने निजी अस्पतालों के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत निजी अस्पतालों को 80 फीसदी बेड और 100 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने होंगे। इसके साथ ही अस्पतालों को सीधे किसी मरीज को भर्ती करने से मना किया गया है।
-आईआईएम अहमदाबाद में 70 पॉजिटिव मिले
दूसरी ओर गुजरात की अहमदाबाद नगर पालिका के उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहुल आचार्य ने बताया कि शहर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में पॉजिटिव पाए गए कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 70 हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...