Google Analytics Meta Pixel मां जगदंबा का आगमन घोडे पर हुआ, मानव कंधे पर होगा गमन - Ekhabri.com

मां जगदंबा का आगमन घोडे पर हुआ, मानव कंधे पर होगा गमन

शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगदंबा की आराधना का विशेष पर्व वासंतिक नवरात्र का आरंभ भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा 13 अप्रैल को यानी आज मंगलवार से शुरू हो गया। इस नवरात्र का समापन 21 अप्रैल को नवमी (राम नवमी) के दिन होगा। मंगलवार का दिन होने के कारण मां भगवती भक्‍तों के घर घोडे पर सवार होकर आई हैं और उनका गमन डोली यानी मानव कंधे पर होगा। जिसका फल सुखदायी व चतुर्दिक लाभकारी होगा। प्रतिपदा के दिन ‘आनंद” नामक नवसंवत्सर का आरंभ होगा। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का है।
नवरात्र ऋतुओं का संधिकाल है। चैत्र नवरात्र में ठंडक खत्म होकर गर्मी का आगमन होता है, जबकि शारदीय नवरात्र में ठंड का मौसम दस्तक देता है। मौसम में बदलाव होने के कारण संक्रामक रोगों और विषाणु जनित बीमारियां बढ़ती हैं। सर्दी,  जुकाम,  कफ और बुखार की समस्या बढ़ जाती है। मन व्यथित रहता है और नकारात्मक भाव उत्पन्न् हो जाते हैं। नवरात्र त्याग व संयम का महापर्व है, जिसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।

नवरात्र में घट स्थापित करके अखंड ज्योति जलाकर नौ दिनों तक बाहर जाने व बाहरी खाद्य पदार्थों के खाने-पीने की मनाही होती है। जब बाहर का खाएंगे नहीं, तो संक्रमण की आशंका कम हो जाती है। नवरात्र में ध्यान-जप-तप-हवन करने का विधान है। इससे काम,  क्रोध,  मोह,  लोभ,  अहंकार जैसे शत्रुओं का शमन होता है। आंतरिक ऊर्जा जाग्रत होती है। नौ दिन की साधना के बाद शरीर मौसम के अनुरूप खुद को ढालने योग्य बनता है।
शास्त्रीय मान्यता अनुसार महानिशा पूजन सप्तमीयुक्त अष्टमी में करने का विधान है। निशीथ व्यापिनी अष्टमी योग 19 अप्रैल की रात में मिल रहा है जिसमें महानिशा पूजन आदि किया जाएगा। महाष्टमी व्रत 20 को रखा जाएगा। वहीं, चैत्र शुक्ल नवमी 21 की शाम 6.59 बजे तक है। इस दिन महानवमी व श्रीरामनवमी के व्रत के साथ दोपहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। नवरात्र का होम आदि 21 की शाम 6.59 बजे के पूर्व कर लेना होगा। कारण यह कि शाम सात बजे दशमी लग जाएगी। नवरात्र व्रत पारण 22 को होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...