Google Analytics Meta Pixel 'वाई-फाई" इलाज से ठीक किए जा रहे होम आइसोलेशन वाले कोरोना के मरीज - Ekhabri.com

‘वाई-फाई” इलाज से ठीक किए जा रहे होम आइसोलेशन वाले कोरोना के मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर में जहां कई राज्‍यों ने लाकडाउन लगा रखा है, वहीं अचानक बढी मरीजों की संख्‍या के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल समूह ने एक खास डिवाइस और वाई-फाई के माध्‍यम से घर में इलाज की सुविधा के साथ मरीज के स्वास्थ्य मानकों की निगरानी रखी जा रही है।

आइएलएस हॉस्पिटल समूह की साल्टलेक,  दमदम और हावड़ा शाखा में 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में कोरोना मरीजों को यह सेवा उपलब्ध उपलब्ध कराई जा रही है। वाई-फाई से जुड़े रहने के कारण मरीज के स्वास्थ्य से जुड़ा तमाम डाटा अस्पताल के कंट्रोल रूम के साथ दुनिया के किसी भी कोने में उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, शुभचिंतकों को भी पल भर में पहुंचाया जा सकेगा। 14 दिनों के होम आइसोलेशन का खर्च 12,000 रुपये है। दवा और जरूरी टेस्ट का खर्च मरीज को स्वयं वहन करना होगा। अगर मरीज दवा खरीदने में किसी कारण से अक्षम है तो अस्पताल की तरफ से दवा की होम डिलीवरी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कराई जाएगी। टेस्ट की जरूरत पड़ने पर अस्पताल के कर्मचारी नमूना संग्रह करेंगे।

इस संबंध में आइएलएस हॉस्पिटल के ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट देबाशीष धर ने बताया कि इसके तहत मरीज के बेड पर गद्दे (मैट्रेस) के नीचे बेल्टनुमा एक डिस्टेंट मॉनिटरिंग सिस्टम डिवाइस लगाई जाएगी। मरीजों को वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी जिससे यह डिवाइस जुड़ी रहेगी। इसके जरिए हर पल मरीज के तमाम अपडेट मसलन पल्स रेट, आक्सीजन का स्तर, ब्लड प्रेशर आदि अस्पताल के कंट्रोल रूम में परिलक्षित होते रहेंगे जिसकी डाक्टर चौबीस घंटे निगरानी करेंगे। इससे उन्हें मरीज की चिकित्सा करने में आसानी होगी। मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल डिवाइस और वाई फाई उपकरण्ा वापस ले लेगा।

Read Also  कोरोना वैक्सीन का ड्राईरन राजधानी में, जानिए प्रक्रिया

धर ने बताया कि डिवाइस केवल पल्स रेट,  आक्सीजन स्तर,  ब्लड प्रेशर की जानकारी ही नहीं देगी, बल्कि इनके गंभीर स्थिति में पहुंचने पर अलार्म बजाकर अलर्ट भी करेगी। ऐसे में डाक्टर कंट्रोल रूम से ही मरीज की स्थिति के अनुसार दवा देंगे और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंगे। हालात गंभीर होने पर मरीज नजदीकी अस्पताल अथवा आइएलएस हॉस्पिटल में भर्ती हो सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...