Google Analytics Meta Pixel कोरोना प्रोटोकाल घोषणा: आज से कई बाजारों की दुकानें सम/विषम तथा लेफ्ट- राइट के नियम से खुलेगी - Ekhabri.com

कोरोना प्रोटोकाल घोषणा: आज से कई बाजारों की दुकानें सम/विषम तथा लेफ्ट- राइट के नियम से खुलेगी

रायपुर। रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित करने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका अभी भी विद्यमान है। इस कारण आम जनता हेतु आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों, निम्न आय वर्ग एवं छोटे-बड़े व्यवसायीगण के हितों की सुरक्षा हेतु निबंधनों में धीरे-धीरे रियायतें बढ़ाई गई हैं।

नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया है कि इस इसके तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने स्थापित बाजारों में स्थित दुकानें रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में सम/विषम आधार पर नंबरिंग अनुसार उनके सामान्य समय पर खुलते हुये अपरान्ह 05.00 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। इसके तहत आज रायपुर जिले की स्थापित बाजारों की दुकानें शर्तों के साथ खुलनी प्रारंभ हो जाएंगी।

इसके तहत एक दिवस में संबंधित व्यापारिक संगठनों द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार किसी बाजार में अधिकतम 50 प्रतिशत दुकानें ही खुल सकेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसे बाजार जहां सम- विषम नियम लागू होंगे वे है – रवि भवन, लाल गंगा कॉम्प्लेक्स और जयराम कॉम्प्लेक्स। इसी तरह गोल बाजार, मालवीय रोड, बंजारी मार्केट, सदर बाजार, बूढ़ा तालाब से लेकर लाखे नगर,एम जी रोड.गुढियारी बाजार दाएं -बाएं के तहत खुलेंगी। अभी इन बाजारों को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हांकित किया गया है । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर अन्य सड़कों और बाजारों को भी शामिल किया जा सकता है। इसी तरह पंडरी के पांच बाजार में भी लेफ्ट- राइट पर सहमति है। उन्होंने बताया कि सड़क से दाएं – बाएं एक – एक दिन बारी-बारी से दुकानें खुलेंगी ।


कलेक्टर ने अपने कंटेनमेंट जोन एरिया के आदेश में यह भी कहा है कि आवश्यकता होने पर नगरीय निकाय एवं पुलिस अधिकारी स्थानीय स्तर पर विचार कर उचित क्रोम निर्धारित करेगें। मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।किसी दुकान में फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुये भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित होने या राज्य शासन/इस कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने एवं 30 दिवस हेतु दुकान सील करने की कार्यवाही की जावेगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि टेलीकॉम, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय/वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति पूर्ववत है।सभी प्रकार की मंडियाँ एव सब्जी बाजार जैसे शास्त्री मार्केट रायपुर इत्यादि आम जनता हेतु बंद रहेगें किन्तु आवश्यक वस्तुओं/माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गोडाउन/मंडियों में थोक माल/कार्गो/फल/सब्जी लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति
रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रहेगी। फल एवं सब्जी थोक बाजार समयावधि रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही संचालित होगा।

इसी तरह सभी पान/सिगरेट ठेला तथा चौपाटी, चाट, समोसा गुपचुप, फास्ट-फूड इत्यादि के विक्रय हेतु ठेलों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से केवल स्विगी, जोमेटो इत्यादि ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति पूर्ववत रहेगी किन्तु ग्राहको के लिए इन-हाउस डाइनिंग तथा टेक-अवे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रहेगा तथा आम जनता हेतु होम डिलीवरी रात्रि 10.00 बजे तक ही की जा सकेगी।

स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5:00 बजे तक निर्धारित

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। इन दुकानों के माध्यम से होम डिलीवरी भी की जा सकती है और इस कार्य को प्राथमिकता भी देनी है। होम डिलीवरी का कार्य शाम 5:00 बजे तक किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले को 31 मई की सुबह 6:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित किया गया है और इसके तहत दुकानों तथा अन्य संस्थाओं को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि कंटेनमेंट एरिया के आदेश के तहत बिंदु क्रमांक 6 के माध्यम से किराना , डेली नीड्स तथा अन्य दुकानों को खोलने के लिए समय एवं शर्तों का निर्धारण किया गया है। मिठाइयां, स्वीट्स और बेकरी की दुकानें भी इसी श्रेणी के अंतर्गत आती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *