Google Analytics Meta Pixel जापान को पछाड़ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बना भारत - Ekhabri.com

जापान को पछाड़ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बना भारत

पिछले वर्ष वाहन बिक्री के मामले में भारत पहली बार जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार रहा है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले वर्ष 42.5 लाख नए वाहनों की बिक्री हुई है। जापान में 42 लाख वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, स्टैंडर्ड एंड पुअर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत में कुल 44 लाख वाहनों की बिक्री हुई है और जापान (42 लाख बिक्री) को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बन गया है।

 

निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वाहन बिक्री की संख्या और बढ़ सकती है। इसका कारण यह है कि टाटा मोटर्स और अन्य वाहन निर्माताओं ने 2022 की चौथी तिमाही के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा अभी तक जारी नहीं किया है। 2021 में 2.62 करोड़ वाहनों की बिक्री के साथ वैश्विक वाहन बाजार में चीन शीर्ष पर था। 1.54 करोड़ वाहनों की बिक्री के साथ अमेरिका दूसरे और 44.4 लाख वाहनों की बिक्री के साथ जापान तीसरे नंबर पर था। निक्केई एशिया का कहना है कि भारत में वाहनों की बिक्री में हाल के वर्षों में उतार-चढ़ाव रहा है। इसमें दोपहिया-तिपहिया वाहनों की बिक्री शामिल नहीं है।

 

पेट्रोल-हाइब्रिड वाहनों की ज्यादा मांग रही
2022 में भारत में नए वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पेट्रोल के साथ हाइब्रिड वाहनों की रही। हालांकि, इस दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की संख्या भी बढ़ी है। ब्रिटेन की रिसर्च फर्म यूरोमानिटर के मुताबिक, 2021 में भारत में केवल 8.5 प्रतिशत परिवारों के पास अपना वाहन था। इसका मतलब यह है कि भारत में वाहनों की बिक्री में वृद्धि की काफी गुंजाइश है।

Read Also  वोडाफोन आइडिया को AGR बकाये में राहत, 2032 से शुरू होगा भुगतान

 

पिछले वर्ष 19 अरब डालर के आटो पाटर्स का निर्यात
आटोमोबाइल कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिग एसोसिएशन (एक्मा) के प्रेसिडेंट संजय कपूर बताते हैं कि 2022 में भारत ने 19 अरब डालर के आटो पाटर्स का निर्यात किया, जबकि आयात 18.3 अरब डालर रहा है। चीन से आयात किए जाने वाले आटो पाटर्स से घरेलू उद्योग मजबूत हो रहा है। एक्मा का आकलन है कि घरेलू आटोबाइल पाटर्स क्षेत्र में कुल 80 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश होने जा रहा है।

 

अगले सप्ताह आएगा सियाम का डाटा
कार बिक्री की आधिकारिक डाटा देने वाली संस्था सोसायटी आफ आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स आफ इंडिया यानी सियाम की रिपोर्ट अगले हफ्ते आएगी लेकिन इतना तय है कि भारत में कारों की बिक्री पिछले वर्ष रिकार्ड स्तर पर रही है। फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान सिर्फ पैसेंजर वाहनों की बिक्री ही 34.31 लाख रही है।
निर्यात के मोर्चे पर 2023 में कुछ चुनौती आ सकती है लेकिन भारत के आटो सेक्टर ने वैश्विक मंच पर जो धाक जमाई है, वह आने वाले समय में मजबूत होगी और निवेश भी बढ़ेगा।

 

मारुति ने ग्रांड विटारा के दो सीएनजी माडल लांच किए
मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को अपनी मध्यम-आकार वाली एसयूवी ग्रांड विटारा के सीएनजी ईंधन वाले दो माडल लांच किए। इनका मूल्य 12.85 लाख और 14.84 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय किया गया है। कंपनी का दावा है कि मैन्युअल गियर वाला यह माडल 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है।

 

2023 में 10 नए वाहन लांच करेगी मर्सिडीज
जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज 2023 में भारत में 10 नए वाहन लांच करेगी। मर्सिडीज बेंज इंडिया के नवनियुक्त सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि पिछले वर्ष कंपनी ने भारत में 15,822 वाहनों की बिक्री की है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा मूल्य वाले वाहनों की संख्या 3,500 रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...