रायपुर। आज शासन ने अधिकृत आदेश जारी कर रायपुर समेत राज्य के कई और शहरों को रेड जोन में डाल दिया है। 28 जिलों में से 16 जिले कोरोना पॉजिटिव के नए प्रकरण के सामने आने से रेड जोन में शामिल हो गए हैं. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई सूची में रेड जोन में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के साथ बालोद, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, कवर्धा, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, जशपुर, कांकेर, कोरिया, महासमुंद और मुंगेली शामिल है.बता दें कि प्रदेश में कल कुल 45 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 427 है।
राजधानी के तीन और क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित राजधानी रायपुर में कल देर रात तीन कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई हैं इन इलाकों को नियमागत कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है अगले आदेश तक यहां केवल जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य कामकाज बंद रहेंगे। अधिकृत कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
तीन जोन ये है:
गुढियारी प्रगतिनगर में पूर्व मारूति जिम के पास,पश्चिम में प्रीतमनगर नाला,टीचर कालोनी जाने वाला पुल,उत्तर में संतोष किराना स्टोर्स के पास,रेलवे क्रासिंग अशोकनगर के पहले दक्षिण में शमशान घाट का इलाका छोटा अशोकनगर के पास अजय सेलून तिराहा।
न्यू राजेन्द्रनगर गुरुमुखसिंह नगरमें पूर्व में केनाल रोड प्रवेश द्वार,दक्षिण में आम्रपाली गेट,उत्तर में आयशा मस्जिद की ओर का रोड व पश्चिम में एनएच 30 प्रवेश द्वार. रावांभाठा
बिरगांव थाना खमतराई में पूर्व में बाधा तालाब रोड,पश्चिम में मेटल पार्क रोड,कच्ची सड़क,उत्तर में सेंदरी तालाब मदरसा रोड व दक्षिण में शुक्रवारी बाजार स्थल।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...