Google Analytics Meta Pixel अमानवीयता: भूख से 15 दिन तड़पते रहे महिला और 5 बच्चे, किसी ने नहीं की मदद - Ekhabri.com

अमानवीयता: भूख से 15 दिन तड़पते रहे महिला और 5 बच्चे, किसी ने नहीं की मदद

अलीगढ़। आज के दौर में इंसान कितना खुदगर्ज हो गया है। सभी को केवल अपनी ही चिंता है। यदि पड़ोस में किसी को कोई परेशानी हो जाए तो कोई मदद करने वाला नहीं। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया था। यहां तो एक परिवार को किसी सामान नहीं बलकि भोजन की जरूरत थी पर पड़ोसियों ने भी मुह मोड़ लिया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आखें नम कर देने वाला मामला सामने आया है. परिवार के 6 लोग पिछले 15 दिनों से तड़प रहे थे और किसी ने उनकी मदद नहीं की। एनजीओ हैंड्स फॉर हेल्थ की टीम ने इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. पीड़ितों में एक महिला और उसके पांच बच्चे शामिल है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये सभी पिछले 15 दिनों से खाने के लिए तड़प रहे थे। एनजीओ के सदस्यों का कहना है कि जब वे लोग पीडि़त परिवार के पास पहुंचे तो उन्हें देखकर सभी रोने लगे। ये लोग भूख से इतने कमजोर हो चुके थे कि उनमें बोलने तक की शक्ति नहीं बची थी. एनजीओ ने तुरंत पुलिस को मामले की खबर दी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भतीज़् कराया गया।
राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
मामला उजागर होते ही डीएम ने नगला मंदिर इलाके के राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं. वहीं बच्चों की मां गुड्डी ने बताया कि 2020 में लाॉकडाउन से पहले उसके पति विजेंद्र कुमार की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. जिसके बाद उसने परिवार को पालने के लिए एक फैक्ट्री में 4 हजार रुपये की नौकरी की. लॉकडाउन के दौरान घाटा लगने से फैक्ट्री भी बंद हो गई और उसकी नौकरी चली गई। पीडि़त महिला ने बताया कि कुछ दिन तक जैसे-तैसे उसने अपने परिवार की भूख मिटाई. लेकिन जब सारे पैसे खर्च हो गए तो उसने मोहल्ले के लोगों से मांगकर भी अपने बच्चों का पेट भरा. जब लोगों ने भी मदद से हाथ पीछे खींच लिए तो उसके पास कोई भी सहारा नहीं बचा।.
15 दिनों से नहीं मिला अन्न का एक भी दाना
पीडि़त महिला ने बताया कि उनके घर में खाने के लिए अन्न का एक दाना तक नहीं था। पूरा परिवार पिछले 15 दिनों से पानी पीकर अपना समय गुजार रहा था। महिला का 20 साल का बेटा मजदूरी करके अपने परिवार का पेट भर रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसका काम भी छिन गया और घर में खाने तक के लाले पड़ गए। उसने बताया कि जिस दिन काम मिल जाता उस दिन उनके घर में चूल्हा जल जाता था. जब काम नहीं मिलता तो सभी को भूखे पेट ही सोना पड़ता था।
मदद के लिए पहुंची एनजीओ
कई दिनों तक जब परिवार का एक भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. उन्होंने इस बात की खबर एनजीओ हैंड्स फॉर हेल्थ को दी. एनजीओ के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ बुधवार रात को पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे. वहां के हालात देखकर उनकी आंखे भी नम हो गईं. भूख से तड़प रहे बच्चे पूरी तरह से सूख चुके थे. उनके शरीर की सारी हड्डियां गिनना एक दम आसान हो गया था. एनजीओ ने पुलिस की मदद से सभी को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...