अमेरिका और रूस के बिगड़े संबंधों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। स्विट्जरलैंड में झील के किनारे मनोहारी हरियाली में मिलन के बावजूद दोनों कड़वाहट साफ दिखी। 18 वीं सदी में निर्मित मेंशन में दुनिया की दो सबसे ताकतवर शख्सियतें आमने-सामने थीं। यहां दोनों ने हाथ तो मिलाए लेकिन नजरें नहीं मिलाई। जी 7 के शिखर सम्मेलन और उसके बाद नाटो सम्मिट में रूस के खिलाफ तीखे बयान देने के बाद बाइडन स्विट्जरलैंड पहुंचे थे।
दुनिया को खतरे से दूर रखने की मकसद से यहां पहुंचे दोनों नेताओं में एक-दूसरे के प्रति कितनी कड़वाहट है। यह इसी से जाहिर हो गया कि वार्ता शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की ओर देखे बगैर ही मीडिया से फोटो खिंचवाईं। वार्ता से पहले पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वार्ता लाभदायक होगी और उसमें कुछ नया निकलकर आएगा। वहीं बाइडन ने कहा, आमने-सामने की मुलाकात हमेशा अच्छी होती है। इससे पहले दोनों नेताओं ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गुए पैरामेलिन की मौजूदगी में हाथ भी मिलाया। पैरामेलिन ने वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड का चयन करने के लिए दोनों नेताओं का आभार जताया।
महीनों से दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। बाइडन अमेरिकी हितों वाले ठिकानों पर साइबर अटैक करवाने के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की पुतिन की साजिशों की निंदा करते रहे हैं। विपक्षी नेता नवलनी को जेल में डालने के लिए रूसी सरकार की निंदा करते रहे हैं, जबकि पुतिन छह जनवरी को अमेरिकी संसद भवन कैपिटल पर हमले को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए कहते रहे हैं कि अमेरिका को लोकतंत्र पर सीख देने का अधिकार नहीं है। वह साइबर अटैक के लिए खुद और रूस पर लगे आरोपों को गलत ठहराते रहे हैं।
अब जब दोनों नेता आमने-सामने हैं, तब दोनों ही पक्षों को किसी बेहतर और हैरान करने वाले परिणाम की उम्मीद नहीं है। बाइडन इस सप्ताह के शुरू में कह चुके हैं कि कई क्षेत्रों में हम असहमत हैं लेकिन हम रेड लाइन दिखाने के लिए एक-दूसरे से मिल रहे हैं। यह हमारे हित में है और दुनिया के हित में भी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...