आपके मोबाइल फोन पर आपके पास कहीं से अचानक आनलाइन इंटरव्यू या घर बैठे नौकरी करने का आफर आए तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे बेरोजगार युवाओं को चूना लगा रहे हैं। पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि आनलाइन या आफलाइन जाब आफर को स्वीकार करने से पहले मामले में पूरी तरह से पड़ताल कर लें।
रांची के साइबर सेल के अनुसार पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आई हैं, जिसमें बेरोजगारों को ई-मेल, वाट्सएप और एसएमएस भेजकर नौकरी का प्रस्ताव दिया जा रहा है। इस झांसे में जो लोग आ जाते हैं, उन्हें पक्की नौकरी देने के नाम पर आनलाइन इंटरव्यू लिया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि नौकरी करने वालों को घर बैठे-बैठे ही (वर्क फ्राम होम) काम करना है। भरोसा दिलाया जा रहा है कि आनलाइन आडियो या वीडियो काल के माध्यम से चयन होना है।
ये जाब कर रहे आफर : साइबर ठग लोगों को वर्चुअल इंटरव्यू के जरिये मैनेजर, को-आर्डिनेटर, प्रोजेक्ट आफिसर, एकाउंट आफिसर, सेल्स मैनेजर जैसी पोस्ट के लिए सेलेक्शन करने की बात कह रहे हैं। विश्वास दिलाने के लिए बाकायदा आनलाइन इंटरव्यू करवाया जा रहा है। लोगों को झांसे में लेकर नेटवर्क मार्केटिंग (एमएलएम) से जोड़ने की भी बात कह रहे हैं। कुछ को नेटवर्क मार्केटिंग के लिए कमीशन आधारित भुगतान करने की बात कही जा रही है।
प्रोसेसिंग फीस से लेकर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर की जा रही ठगी :
साइबर ठग बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन, आवेदन की फीस, सिक्योरिटी मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठग 2,100 रुपये से लेकर 5,100 रुपये तक जमा करवा रहे हैं। दर्जनों शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं।
ऐसे बचें-
-अज्ञात स्रोतों से प्राप्त जाब आफर का पूरी तरह सत्यापन कर लें
-सिक्योरिटी मनी, प्रोसेसिंग फीस व रजिस्ट्रेशन का भुगतान करने के लिए कहा जाए, तो हो जाएं चौकन्ना
-नौकरी के लिए भेजे गए लिंक पर अपना व खाते से संबंधित ब्योरा न भरें
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...