Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश के BJP MLA को अपनी सरकार पर भरोसा नहीं, सोनू सूद से मांगी मदद - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश के BJP MLA को अपनी सरकार पर भरोसा नहीं, सोनू सूद से मांगी मदद

पश्चिम बंगाल के फंसे प्रवासी को उनके राज्य वापस भेज कर शिवराज सरकार वाहवाही लूट रही है। अपने राज्य के प्रवासी मुंबई में फंसे हैं, तो उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रवासियों को वापस लाने की कलई सरकार पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ने ही खोल दी है। विधायक के इलाके के लोग मुंबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने फंसे हुए लोगों की घर वापसी के लिए अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी है। इस पर कांग्रेस लाल हो गई है।

दरअसल, एमपी में बीजेपी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए सरकार ने बहुत प्रयास किए हैं। उसके बावजूद भी मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों एमपी के हजारों लोग फंसे हुए हैं। शिवराज सरकार में पूर्व मंत्री रहे  राजेंद्र शुक्‍ला रीवा से विधायक हैं। कैबिनेट विस्तार में राजेंद्र फिर से मंत्री पद के दावेदार हैं। सरकार में हैसियत भी अच्छी है। शिवराज के करीबी भी माने जाते हैं। इनके क्षेत्र के लोग मुंबई में फंसे हैं। उनकी घर वापसी के लिए विधायक राजेंद्र शुक्ल ने सोनू सूद से मदद मांगी है।

क्या अक्षम है सरकार
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इनकी सरकार इनके क्षेत्र के लोगों को वापस लाने में अक्षम है। या फिर इनकी सरकार में सुनी नहीं जा रही है। राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार देर रात सोनू सूद को मदद के लिए ट्वीट किया। रीवा विधायक ने करीब 3 दर्जन लोगों के नामों की सूची के साथ लिखा कि सोनू सूद जी ये रीवा/सतना एमपी निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें। सोनू सोदू ने विधायक राजेंद्र शुक्ला को जवाब देते हुए लिखा कि सर, अब कोई भाई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना।

Read Also  सांसद महुआ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: लोकपाल का आदेश रद्द

इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ
वहीं, सोनू सूद से मदद की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने लिखा है कि आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व मंत्री भी रहा है। मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, सीएम/पीएम इन्हीं की पार्टी के हैं। महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं। थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।

एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव ने लिखा कि एमपी की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ला जी का ट्वीट। शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री और वर्तमान रीवा से बीजेपी विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए मजबूरी में एक्टर सोनू सूद से मदद लेनी पड़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *