पश्चिम बंगाल के फंसे प्रवासी को उनके राज्य वापस भेज कर शिवराज सरकार वाहवाही लूट रही है। अपने राज्य के प्रवासी मुंबई में फंसे हैं, तो उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रवासियों को वापस लाने की कलई सरकार पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ने ही खोल दी है। विधायक के इलाके के लोग मुंबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने फंसे हुए लोगों की घर वापसी के लिए अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी है। इस पर कांग्रेस लाल हो गई है।
दरअसल, एमपी में बीजेपी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए सरकार ने बहुत प्रयास किए हैं। उसके बावजूद भी मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों एमपी के हजारों लोग फंसे हुए हैं। शिवराज सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र शुक्ला रीवा से विधायक हैं। कैबिनेट विस्तार में राजेंद्र फिर से मंत्री पद के दावेदार हैं। सरकार में हैसियत भी अच्छी है। शिवराज के करीबी भी माने जाते हैं। इनके क्षेत्र के लोग मुंबई में फंसे हैं। उनकी घर वापसी के लिए विधायक राजेंद्र शुक्ल ने सोनू सूद से मदद मांगी है।
क्या अक्षम है सरकार
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इनकी सरकार इनके क्षेत्र के लोगों को वापस लाने में अक्षम है। या फिर इनकी सरकार में सुनी नहीं जा रही है। राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार देर रात सोनू सूद को मदद के लिए ट्वीट किया। रीवा विधायक ने करीब 3 दर्जन लोगों के नामों की सूची के साथ लिखा कि सोनू सूद जी ये रीवा/सतना एमपी निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें। सोनू सोदू ने विधायक राजेंद्र शुक्ला को जवाब देते हुए लिखा कि सर, अब कोई भाई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना।
इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ
वहीं, सोनू सूद से मदद की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने लिखा है कि आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व मंत्री भी रहा है। मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, सीएम/पीएम इन्हीं की पार्टी के हैं। महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं। थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।
एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव ने लिखा कि एमपी की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ला जी का ट्वीट। शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री और वर्तमान रीवा से बीजेपी विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए मजबूरी में एक्टर सोनू सूद से मदद लेनी पड़ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...