हाथियों के झुंड़ ने छत्तीसगढ के परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में एक युवक को कुचल कर मार डाला। युवक वन अमले को चकमा देकर अपने दो दोस्तों साथ हाथियों के झुंड के साथ सेल्फी लेने जंगल के अंदर चला गया था। इस दौरान हाथी ने युवक पर हमला कर दिया है। हाथी का हमला होते देख बाकी दो युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। इधर वन अमले को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है परंतु विभाग को इसकी सूचना तीन बजे के बाद मिली।
युवक के साथ गए अन्य दो लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। हाथियों के झुंड़ के जाने के बाद देर शाम वन अमला और पुलिस प्रशासन युवक के शव को जंगल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए तत्कालिक सहायता राशि दी गई है। मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
ज्ञात हो सोमवार सुबह से 23 हाथियों का झुंड़ गरियाबंद ब्लाक एवं जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी के जंगलों मे स्वतंत्र विचरण कर रहा है। यह झुंड़ छुरा वन वन परिक्षेत्र से होते हुए यहां पहुंचा है। पहले दिन तो हाथी की गतिविधि शांत रही। कहीं जान मान हमले की घटना नहीं हुई परंतु मंगलवार को झुंड़ ने गंजइपूरी के घनश्याम ध्रुव को कुचलकर मार डाला। बताया जाता कि घनश्याम देवभोग का रहने वाला है जो अपने ससुराल गंजईपूरी आया था। हाथी के झुंड़ की सूचना मिलने पर गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ सुबह 11 बजे जंगल सेल्फी लेने गया था जिस पर हाथी ने हमला कर दिया।
धर हरदी में एक व्यक्ति को कुचलने के बाद हाथी का झुंड़ हरदी से ग्राम गंजईपूरी को ओर बढ़ गया है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल है। हाथियों की बढ़ती दशहत के बीच वन विभाग के भी पसीने छुट गए हैं। एक ओर हाथियों का झुंड़ जंगल में स्वतंत्र विचरण कर रहा दूसरी आरे आसपास के ग्रामीण बार-बार उसे देखने लिए उसके करीब जाने की कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग को हाथियों के झुंड के साथ-साथ ग्रामीण पर भी नजर रखनी पड़ रही है। बार-बार वन अमले की अपील के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है और पास जाकर फोटोग्राफी और सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं।
परसुली वन परिक्षेत्र अधिकारी अरूण सोम ने बताया कि हाथियों का दल ग्राम हरदी से गंजईपूरी को ओर बढ़ गया है। वन अमला मशाल जलाकार उसे गांव से दूर भगाने में जुटा हुआ है। ऐतिहियात के तौर पर गंजईपुरी के साथ सुहागपुर, कस, बेहराबुढ़ा, कोचवाय के गांव में मुनादी करा दी गई है। लोगों को घर से बाहर ना निकले की अपील की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...