भारत में अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन जल्द आ सकती है। कंपनी के CEO अल्बर्ट बौर्ला का कहना है कि वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है। मुझे उम्मीद है कि हम सरकार के साथ जल्द ही एक समझौते को अंतिम रूप देंगे। वह मंगलवार को हर साल होने वाली बायोफार्मा एंड हेल्थकेयर समिट में बोल रहे थे। यह आयोजन इस बार वर्चुअली किया जा रहा है।
इससे पहले खबरें आई थीं कि भारत को फाइजर की वैक्सीन के लिए अगस्त तक इंतजार करना पड़ सकता है। फाइजर के अमेरिकी सूत्रों ने बताया था कि भारत सरकार और कंपनी के बीच जवाबदेही वाली शर्त पर सहमति नहीं बन पा रही है। कंपनी चाहती है कि वैक्सीन के दुष्प्रभाव होने पर उसकी जवाबदेही न रहे। 90% एफिकेसी वाली यह वैक्सीन फाइजर ने जर्मनी की फर्म बायोएनटेक के साथ साझेदारी कर डेवलप की है।
मॉडर्ना से भी बातचीत जारी
भारत सरकार फाइजर की वैक्सीन के लिए एक महीने पहले राजी हो गई थी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे लेकर अमेरिका में फाइजर के कुछ अफसरों से मुलाकात भी की थी, लेकिन अब इस डील में देरी होती दिख रही है। एक और अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना से भी इसी मसले पर बातचीत चल रही है।
नीति आयोग के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को बताया कि अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि भारत में फाइजर और मॉडर्ना के टीकों को मंजूरी देने पर विचार किया जा रहा है।
सितंबर तक सप्लाई संभव
फाइजर के अफसरों के मुताबिक कंपनी जुलाई में ही टीके देने को तैयार थी, लेकिन भारत सरकार ने बात तय होने के बाद भी अब तक कोई लिखित प्रपोजल नहीं दिया है। इसलिए अब अगस्त के आखिर या सितंबर में ही भारत को टीके की सप्लाई संभव हो सकेगी। वो भी तब, अगर भारत सरकार तत्काल कुछ फैसला लेती है। मई में फाइजर के अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी जुलाई से अक्टूबर के बीच 5-7 करोड़ वैक्सीन डोज भारत भेजेगी।
भारत में अभी 3 वैक्सीन और एक पाउडर
सीरम सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का इस्तेमाल वैक्सीनेशन ड्राइव में किया जा रहा है। रूस की स्पुतनिक-वी को भी भारत में इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा DRDO ने कोविड की रोकथाम के लिए 2-DG दवा बनाई है। इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को भी मंजूरी दे दी गई है। यह एक पाउडर होता है, जिसे पानी में घोलकर दिया जाता है।
और वैक्सीन की जरूरत क्यों?
केंद्र सरकार दिसंबर 2021 तक भारत के हर नागरिक को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए तैयारी पूरी होने का दावा किया जा रहा है। सरकार कह चुकी है कि दिसंबर तक देश के पास वैक्सीन के 216 करोड़ डोज होंगे। इसका मतलब है कि 108 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज्यादा वैक्सीन को मंजूरी देनी पड़ेगी।
अभी कोवीशील्ड बना रहा सीरम इंस्टीट्यूट पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के बावजूद हर महीने 10 करोड़ डोज ही बना पा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार पर्याप्त डोज होने का दावा कर रही है, लेकिन दिल्ली समेत कई राज्य अब भी वैक्सीन की कमी का आरोप लगा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...