रायपुर। किडनी मरीज के स्वस्थ लाभ के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अंबिकापुर और जशपुर में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ किया। सरगुजा प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने अंबिकापुर में खुद मौजूद रहकर और जशपुर में वर्चुअल कार्यक्रम से इन केंद्रों का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय फ्री डायलिसिस कार्यक्रम के तहत ‘जीवन धारा’ नाम से यह सुविधा सभी के लिए शुरू की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने दोनों जिला मुख्यालयों में डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण करते हुए कहा कि किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। जशपुर और सरगुजा में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से किडनी रोगों से पीड़ितों को इसके लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की बचत होगी।
डायलिसिस केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला रेड क्रास सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह और सी.एम.एच.ओ. डॉ. पी.एस. सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन के दिन ही आज तीन मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के छह जिलों दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद और बीजापुर में पहले से ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। आज जशपुर और सरगुजा जिले में यह सुविधा शुरू होने से प्रदेश में निःशुल्क डायलिसिस केन्द्रों की संख्या आठ हो गई है। डायलिसिस के लिए जशपुर में पांच यूनिट और अंबिकापुर में तीन यूनिट की स्थापना की गई है। प्रदेश के छह पुराने डायलिसिस केंद्रों में फ्री डायलिसिस कार्यक्रम के तहत अब तक कुल दस हजार 666 सेशन किए जा चुके हैं। इनमें से दुर्ग जिले में 3205, कांकेर में 2276, कोरबा में 1066, बिलासपुर में 1440, महासमुंद में 1947 और बीजापुर में 732 सेशन किए गए हैं।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...