Google Analytics Meta Pixel Ekhabri बर्थडे विशेष खबर: जानिए कैसे धम्म+तरई बना धमतरी अब बन चुका है बड़ा पर्यटक स्थल - Ekhabri.com

Ekhabri बर्थडे विशेष खबर: जानिए कैसे धम्म+तरई बना धमतरी अब बन चुका है बड़ा पर्यटक स्थल

रायपुर। पिछले कुछ समय में धमतरी के कई ऐसे स्थलों की खोज हुई है जो उसे अलग पहचान दिला दिए हैं। आज के ही दिन धमतरी के अलग जिला घोषित किया गया था। धमतरी को “धम्म”+ “तरई” से संक्षिप्त किया गया है तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र के उपजाऊ मैदानों में स्थित है। यह जिला 20०42 ‘ एन अक्षांश और 81०33′ ई देशांतर के बीच स्थित है। धमतरी जिले को आधिकारिक तौर पर 6 जुलाई 1998 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले से महासमुंद के साथ विभाजित किया गया। नतीजतन, रायपुर जिले की सीमाएं तीन जिलों में बदल गयी हैं रायपुर, महासमुंद और धमतरी। तो जानिए धमतरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।




धमतरी, कुरूद , मगरलोड और नगरी को धमतरी जिले में तहसील और धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड  ब्लॉकों के रूप में शामिल किया गया है। जिले का कुल क्षेत्र 2029 वर्ग किलोमीटर है और औसतन समुद्र तल से 305 मीटर ऊपर है। जिला के उत्तर में जिला रायपुर और जिला कांकेर के साथ-साथ दक्षिण में बस्तर, पूर्व में उड़ीसा राज्य के हिस्से में और पश्चिम में जिला दुर्ग और कांकेर से घिरा हुआ है। महानदी इस जिले की प्रमुख नदी है और महानदी को कंकननदी, चित्रोत्पला, नीलोत्पला, मंदवाहिनी, जैरथ आदि नाम से भी जाना जाता है।


क्यों उपजाऊ है धमतरी की जमीन

महानदी की सहायक नदियाँ सेढुर,पैरी, सोंदुर,जोंन, खारुन,एवं शिवनाथ है | धमतरी जिले की भूमि का उपजाऊ होने का कारण  इन  नदियों की उपस्थिति है | इस क्षेत्र की प्रमुख फसल धान है | मध्य भारत की प्रमुख नदी महानदी सिहावा पर्वत से निकल कर पूर्व दिशा की ओर बंगाल की खाड़ी में बहती है।

Read Also  आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री




जानिए संसदीय क्षेत्र

धमतरी जिला दो संसदीय क्षेत्र (कांकेर एवं महासमुंद) एवं तीन विधानसभा क्षेत्र (धमतरी, कुरूद एवं सिहावा) में  आता है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 (पूर्व में एनएच 43) रायपुर – विजयनगरम (आंध्रप्रदेश ) मार्ग धमतरी से होकर गुजरता है। रायपुर की दूरी धमतरी से 78 किमी है।



क्यों प्रसिद्ध है धमतरी

धमतरी में माता बिलाई का मंदिर नगर के दक्षिण में महानदी के किनारे स्थित है। यह धमतरी जिला का मुख्य मंदिर है।बिलाई माता को मां विंध्यवासिनी के रूप में भी जाना जाता है। मां विंध्यवासिनी का मुख्य मंंदिर उत्तर प्रदेश के विंध्याचल की पहाड़ियों में स्थित है।



अंग्रेजों के जमाने का रुद्री डेम

रुद्री डैम एक ऐतिहासिक डेम है जिसे भारत के सरकार ने नहीं बल्कि अंग्रेजों ने बनवाया था। यह डैम 19वीं सदी में बनवाया गया था। इसे इंग्लैंड के शासकों द्वारा बनवाया गया था। यह डैम महानदी पर बनी हुई है। यह डैम सबसे पुरानी सिंचाई परियोजना में से एक है। यह डैम अपने जमाने में यहां आसपास के सभी खेत खलियान तक नहरों के माध्यम से पानी पहुंचाती थी। आज भी इस डैम द्वारा राज्य के लगभग लगभग 4 जिलों में पानी पहुंचाया जाता है। यह डैम महानदी पर बनाई गई है। यह डैम जिले के मुख्य शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां धमतरी से मात्र 25 मिनट की समय में पहुंच सकते हैं।


मिनी गोवा बना गंगरेल

गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध है और यह राज्य के कई जिलों को सिंचाई के लिए पानी भी प्रदान करता है। इसे अब पर्यटन स्थल के रूप में मिनी गोवा की तर्ज पर तैयार किया गया है।
इस बांध को पंडित रविशंकर जलाशय के नाम से भी जाना जाता है। गंगरेल बांध धमतरी से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस बांध को 5 जून 1972 को खोला गया था। इस बांध में कुल 14 गेट बने हुए हैं। इस बांध द्वारा राज्य के मुख्य शहरों रायपुर और भिलाई स्टील प्लांट के लिए भी जल पहुंचाया जाता है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया, घर मे बन रही बरी



प्रकृति की गोद में सिहावा पर्वत


सिहावा पर्वत महानदी का उद्गम स्थल है। यहीं से महानदी निकलकर राज्य को पानी प्रदान करता है। यह नदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा भी कहलाती है। यहां पर दो मुख्य पार्वत मिलती हैं पहला महेंद्र गिरी पर्वत और दूसरा श्रीखंड पर्वत। कहा जाता है कि लिए पर्वतों पर आकर श्रृंगी ऋषि ने तप किया था और श्रृंगी ऋषि का तपोस्थली आज भी यहां पर मौजूद है। यहां पर ऊपर पहाड़ चड़ने पर आपको एक मंदिर मिलेगी जहा पर श्रृंगी ऋषि का तपो स्थल भी मौजूद है। यह एक देखने लायक जगह है। यहां पर एक हॉल के समान एक मंदिर है जहां बैठ कर श्रद्धालु विश्राम करते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *