Google Analytics Meta Pixel कोरोना को हरा कर अब दूसरों की जान बचा रही सिमरन - Ekhabri.com

कोरोना को हरा कर अब दूसरों की जान बचा रही सिमरन

  • डॉटर्स डे पर खास खबर

रायपुर। भगवान का दिया हुआ दुनिया का बेशकीमती तोहफा है बेटी। बदलते समय में बेटी होने पर लोग फक्र महसूस करने लगे हैं और जब ऐसी जाबांज बेटी हो तो भला कैसे ये भावना मन में नहीं आएगी। हम बात कर रहे हैं राजनांदगांव की सिमरन भीमनानी की, जो कोरोना को हरा कर अब सामान्य जीवन जी रही हैं। इस जांबाज बेटी ने एंटीबॉडी डेवलप होने के बाद कल राजधानी रायपुर के बालको मेडिकल सेंटर में अपना प्लाज्मा डोनेट कर एक अंजान को जीवन दान दिलाने का जिम्मा लिया है। आज डॉटर्स डे में हमने बात की सिमरन और उसके पापा से जो सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्की देशभर में ट्वीटर के लिए अपने इस सेवाभाव के लिए तारीफे बटोर रही हैं। बिलासपुर आईजी दिपांशु काबरा समेत सिमरन के इस नेक काम की लोग ट्वीटर में सराह रहे हैं।

कोरोना ने 23 वर्षिय सिमरन समेत परिवार के लगभग 21 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। परिवार के सबसे वृद्ध व्यक्ति सिमरन के दादा जी भी इससे अछूते नहीं रहे। कोविड होने के दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलने के बाद भी सिमरन जल्द ही कोरोना को हरा कर एक बार फिर से अपने परिवार के बीच पहुंच गईं। चुंकि खुद इस परेशान का सामना वह की हुई थी, इस लिए ऐेसे हर व्यक्ति की मदद करना चाहती थी, जो इससे जूझ रहा हो। इसी दौरान राजनंदगांव के ही एक और परिवार में कोरोना संक्रमण फैलने और मरीज की हालत गंभीर होने की बात सिमरन के पिता जी डॉ रूपचंद भीमनानी को पता चली। उन्हें पता चला कि एक परिवार को बी पॉजीटिव प्लाज्मा की जरूरत है। इतना ही नहीं सिमरन के पिता जी ने खुद उस परिवार से संपर्क किया और बताया कि हमारी बेटी सिमरन बी पॉडीटिव प्लाज्मा डोनर है। दूसरे की जान की फिक्र कर सिमरन और उसके पिता जी ने राजनंदगांव से रायपुर का सफर तय कर बालको मेडिकल सेंटर में प्लाज्मा डोनेट की।

Read Also  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीइओ को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

वह लोग पहुत परेशान थे, मुझे लगा मदद करुं

सिमरन बताती हैं कि जिन्हें प्लाज्मा चाहिए था वो लोग काफी परेशान थे। हम उस परिवार को नहीं जानते थे, लेकिन परिवार के लोगों से ही पता चला की उन्होंने कई लोगों से प्लाज्मा के लिए संपर्क किया है, लेकिन किसी की भी बॉड़ी से मैच नहीं हुआ। जीवन और मृत्यु के बीच का ये सिलसिला बड़ा ही डरावना होता है, ऐसे में अगर मैं किसी की मदद कर सकूं तो यह मेरे लिए खुशी की बात है। कल प्लाज्मा डोनेट करने के बाद आज तक उस मरीज के बारे में कुछ पता नहीं चला है, बस भगवान से यही कामना है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। सिमरन बताती हैं कि इसके पहले उन्होने अब तक ब्लड भी डोनेट नहीं किया लेकिन दादा जी और पिता जी से शुरु से लोगों की मदद करने की सीख मिली है आज मौका था तो मैंने वही किया।

भगवान का शुक्र है कि उसने ऐसी बेटी दी

सिमरन के पिता कहते हैं कि भगवान का शुक्र है कि मुझे सिमरन जैसी बेटी मिली है। आगे भी सिमरन से मुझे ऐसी ही अपेक्षा है कि वह लोगों की मदद के लिए आगे आए। बड़े परिवार में पली बढ़ी सिमरन में शुरु से ही सेवाभाव है। लोगों को दुख और तकलीफ में देख वह दुखी हो जाती हैं। यही कारण है कि वह मेरे एक बार बोलने पर तैयार हो गई।

लोगों में आएगी जागरुकता

सिमरन की इस सेवाकार्य के लिए बालको मेडिकल सेंटर के डॉ निलेश जैन ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि यह तारीफे काबिल है लोगों में ऐसे ही जगरुकता रही तो आगे आने वाले समय में और लोग मदद में समाने आएंगे। सिमरन ने 400 एमएल प्लाज्मा डोनेट किया है। ऐंटीबॉडी अच्छी तरह डेवलप होने के कारण वह चाहें तो 15 दिन बाद फिर से प्लाज्मा डोनेट कर सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *