Google Analytics Meta Pixel यह जिला है छत्तीसगढ़ का नाग लोक, रहते हैं कई प्रजातियों के सांप - Ekhabri.com

यह जिला है छत्तीसगढ़ का नाग लोक, रहते हैं कई प्रजातियों के सांप

रायपुर। देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां पर वन काफी समृद्ध हैं, ऐसे में यहां पर कई वि लुप्त होते जानवरों को भी पनाह मिल रही है। लेकिन इनमें से कुछ जीवों से मनुष्य को खतरा भी रहता है. ऐसे में लोगों के संपर्क में आने पर इनको मार भी दिया जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन बेजुबान जान की चिंता करते हैं और इनको बचाने कार भरसक प्रयास भी करते हैं। ऐसे ही जीवों में सांप भी आते हैं और इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है सर्प रक्षक संस्था की टीम ने। इस टीम ने अभी तक हजारों सांपों को बचा कर सुरक्षित स्थाीनों पर पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार अभी तक सर्प रक्षक टीम ने 20 हजार से ज्यादा सांप रेस्क्यू किए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश का 44 फीसदी हिस्सा वनों से घिरा है. राज्य के जशपुर जिले को नाग लोक के नाम से जाना जाता है. यहां पर सांपों की कई प्रजातियां मिलती हैं और पनप भी रही हैं. मानसून आते ही यहां पर इन रेंगती मौतों से कई लोगों का सामना भी हो जाता है. जो मनुष्यों के साथ सांपों के लिए भी खतरनाक है।
सांप को लेकर कई भ्रांतियां
सांप को मारने और अन्य बातों को लेकर कई भ्रांतियां समाज में हैं. इन भ्रातियों को सर्प रक्षक टीम के सदस्य दूर करने में भी जुटे हैं. धामन सांप को लेकर धारणा है कि इसकी पूंछ में कांटे होते हैं. वहीं कई अन्य जहरीले सांपों को लेकर भी भ्रातियां हैं और उन्हें लोग मार देते हैं. अब सर्प रक्षक टीम लोगों को समझा रही है और सांपों को रेस्यूई कर उन्हें सही इलाकों में पहुंचा रही है. साथ ही लोगों को ये समझाया जा रहा है कि सर्प दंश होने पर अस्पताल जाएं और किसी भी तरह के टोने टोटके में न फंसे. वे लोगों को बता रहे हैं कि सांप की केवल 6 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं। टीम के सदस्य सोम देव मिश्रा ने बताया कि अब तक उनकी टीम ने 20 हजार सांपों का सफल रेस्क्यू किया है। टीम के सभी सदस्य निशुल्क सांपों का रेस्क्यू करते हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू में खतरा तो है लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए इन सुंदर जीवों का जीवन भी जरूरी है।
ये हैं सांपों की जहरीली प्रजातियां
रसल वाइपर, इंडियन कोबरा, बैडेड करैत, शॉ स्कील्ड वाइपर, कैट स्नैक।
राज्य में मिलते हैं ये भी सांप
रेट स्नेक, चेकर्ड कील बैक, कूकरी स्नैक, वुल्फ स्नैक, कॉमन करैत
बैंडेड करैत, बैंडेड रेसर, सॉ स्किल्ड वाइपर, पायथन, ब्रॉन्ज बाइक ट्री स्केन, सेंड बोआ, बफ स्ट्रिप्ड किल बैक स्नैक,फोरेस्टन कैट स्नैक और रसल्स कूकरी स्नैक।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...