कोरबा/बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो बिलासपुर इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है।
रिश्वत लेते ही एसीबी ने दबोचा, अपराध दर्ज
एसीबी कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 0/2026 के अंतर्गत की गई। 29 मई 2026 को प्रार्थी अमृत बघेल से रिश्वत लेते समय आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
जांच के बाद गिरफ्तारी, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी प्रदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी तत्काल कदम उठाए गए।
सेवा नियमों के उल्लंघन पर तत्काल निलंबन
मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के खिलाफ है। इसके आधार पर प्रदीप मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कटघोरा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश
यह कार्रवाई प्रशासन की उस सख्त नीति की ओर संकेत करती है जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई को विभागीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...