बिलासपुर। प्रदेश में सड़कों पर जन्मदिन मनाने और सार्वजनिक जगहों को निजी उत्सव स्थल बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईकोर्ट ने इस प्रवृत्ति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि राज्य सरकार और पुलिस की निष्क्रियता अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अदालत ने यहां तक संकेत दिया कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ऐसे मामलों में आदेशों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा।
सड़क जाम कर केक काटने की घटनाओं पर पहले भी संज्ञान
प्रदेश में कई बार देखा गया है कि लग्जरी वाहनों का काफिला लगाकर या सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया जाता है और केक काटकर यातायात बाधित किया जाता है। हाईकोर्ट ने फरवरी 2025 में रायपुर में एक मॉल संचालक के बेटे द्वारा सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने के मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी और लगातार नए मामले सामने आते रहे। अदालत ने कई बार राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री के पीए के परिवार के मामले पर भी जताई थी नाराजगी
कुछ महीने पहले एक मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पीए राजेंद्र दास की पत्नी द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाने पर भी अदालत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उस समय अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि जब मामला मंत्री स्तर से जुड़ा हो, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और तत्काल कार्रवाई अपेक्षित होती है।
मुख्य न्यायाधीश की सख्त टिप्पणी और चेतावनी
स्वतः संज्ञान याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की बेंच ने राज्य सरकार के वकील से स्पष्ट कहा कि अब प्रशासन की विफलता सामने आ रही है। अदालत ने संकेत दिया कि यदि ऐसे मामलों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो संबंधित व्यक्तियों को पक्षकार बनाकर अदालत की अवमानना या आदेशों के उल्लंघन का मुकदमा चलाना पड़ सकता है।
अदालत ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था को खुली चुनौती हैं। कुछ लोग इसे केवल मामूली जुर्माना भरकर खत्म होने वाली कार्रवाई समझ लेते हैं, जबकि यह प्रवृत्ति सामाजिक अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था दोनों के लिए खतरा बनती जा रही है।
अदालत की सख्त चेतावनी के मायने
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों का इस तरह दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन प्रभावी रोक नहीं लगाता है तो न्यायालय स्वयं कठोर कदम उठाने पर विचार कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...