भारत में शुक्रवार को कोरोना के 9887 नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना के मामलों में आई अब तक की सबसे उछाल है। अब भारत में कोरोना के कुल मामले 2,36,657 हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत इटली को पछाड़कर कोरोना से छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो चुका है। हालांकि, इटली में 33,774 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में यह आंकड़ा 6,649 है।
भारत की बात करें तो यहां कोरोना से प्रति 10 लाख आबादी पर सिर्फ 5 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के कम होने की वजह भारत की विशाल आबादी है। इटली में प्रति 10 लाख आबादी पर 559 लोगों की मौत हुई है। देश में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और नए मामलों के रेकॉर्ड जिस तेजी से टूट रहे हैं, उसे देखते हुए अगले हफ्ते या 10 दिनों में ही भारत ब्रिटेन और स्पेन को पछाड़कर चौथा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बन सकता है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में साढ़े 19 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। वहां मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। अमेरिका में 1,11,390 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है। वहां प्रति 10 लाख आबादी पर 335 लोगों की कोरोना ने जान ली है। शुक्रवार को भारत में कोरोना के मामलों ने न सिर्फ हाइएस्ट सिंगल-डे रेकॉर्ड बनाया बल्कि मौतों ने भी रेकॉर्ड तोड़ा। शुक्रवार को देश में कोरोना से 295 मरीजों की मौत हुई जो अब तक किसी एक दिन में इस घातक वायरस से होने वाली सबसे ज्यादा मौत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 18, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 18, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...
By User 6 /
June 18, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि...