Google Analytics Meta Pixel भारतीय महिला हाकी टीम की लगातार तीसरी हार - Ekhabri.com

भारतीय महिला हाकी टीम की लगातार तीसरी हार

भारतीय महिला हाकी टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी। महिला हाकी टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद धीमी शुरुआत का खामियाजा ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-4 की हार के साथ भुगतना पड़ा। टोक्यो ओलिंपिक की महिला हाकी स्पर्धा के पूल-ए में उसकी लगातार तीसरी हार है।
गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हेना मांर्टिन (दूसरे और 19वें मिनट) ने दो जबकि लिली आउस्ले (41वें मिनट) और ग्रेस बाल्सडन (57वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। दुनिया की 11वें नंबर की टीम भारत की ओर से एकमात्र गोल श्ार्मिला देवी (23वें मिनट) ने किया।
भारत को इससे पहले विश्व में नंबर एक नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-5 और जर्मनी के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को पूल-ए में अपने अंकों का खाता खुलने का अब भी इंतजार है। भारत छह टीमों के पूल में पांचवें स्थान पर है। टीम को अगर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अपने अंतिम दो मैचों में आयरलैंड और दक्षिण्ा अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत करने वाली विश्व में पांचवें नंबर की ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने जर्मनी के खिलाफ 1-2 की हार से शुरुआत करने के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम के तीन मैचों में छह अंक हो गए हैं। भारत को धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा। ब्रिटेन ने चारों क्वार्टर में एक-एक गोल दागा। टीम ने अपने पहले दो गोल शुरुआती मिनटों जबकि आखिरी दो गोल अंतिम मिनटों में किए। भारतीय टीम ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया,  लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके अलावा अंपायरों के कुछ फैसले भी टीम के खिलाफ गए। भारत अपने अगले मुकाबले में 30 जुलाई को आयरलैंड से भिड़ेगा।
फाइनल में नहीं पहुंच पाए अर्जुन और अरविंद : भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह यहां दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहकर नौकायन के पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। अर्जुन और अरविंद ने सी फोरेस्ट वाटरवे में छह टीमों के दूसरे सेमीफाइनल में छह मिनट 24.41 सेकेंड का समय लिया और यह भारतीय जोड़ी अंतिम स्थान पर रही। दोनों सेमीफाइनल में चोटी पर रहने वाली तीन-तीन टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं। अर्जुन और अरविंद का सेमीफाइनल में पहुंचना ओलिंपिक में भारतीयों नौकाचालकों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
गणपति और वरुण की जोड़ी ने भी किया निराश : सेलर के गणपति और वरुण ठक्कर की भारतीय जोड़ी ओलिंपिक की पुरुषों की स्किफ 49अर सेलिंग (पाल नौकायान) स्पर्धा की चार रेस के बाद 18वें स्थान पर रहीं। भारतीय जोड़ी बुधवार को हुई रेस में 18वें, 17वें और 19वें स्थान पर रही। इनोशिमा याट हार्बर में 19 टीम की पहली रेस में वे 18वें स्थान पर रहे थे। प्रतियोगिता में आठ और रेस तथा एक पदक दौर बचा है। विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन छह रेस के बाद अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर रहे थे। सरवनन पुरुष लेजर स्पर्धा में पांचवीं और छठी रेस में क्रमश: 23वें और 22वें स्थान पर रहे थे जबकि नेत्रा महिलाओं की लेजर रेडियल स्पर्धा की दो रेस में क्रमश्ा: 32वें और 38वें स्थान पर रही थीं। प्रत्येक स्पर्धाओं में रेस की सीरीज होती है। प्रत्येक रेस में स्थान के आधार पर अंक दिए जाते हैं। रेस में पहले स्थान पर रहने वाले को एक जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक मिलते हैं, बाकी प्रतिस्पर्िंधयों को भी अंक इसी प्रकार दिए जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...