Google Analytics Meta Pixel बारिश व मरम्मत के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हो गईं बदहाल - Ekhabri.com

बारिश व मरम्मत के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हो गईं बदहाल

बालोद। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की दशा बदहाल हो चुकी है। इसके पीछे बड़ी वजह बारिश और सड़कों का मरम्मत का ना होना है। ग्रामीण क्षेत्रों में इससे ग्रामीणों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कई ऐसे प्रमुख मार्ग भी हैं जिनमें रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है और इसके बावजूद इस दिशा में शासन प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है और यही वजह है कि लगातार उपेक्षा की वजह से उन सड़कें का अस्तित्व खोता जा रहा है। आज हम कुछ क्षेत्र की ऐसी प्रमुख सड़कों के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी मरम्मत बहुत जरूरी है। और मरम्मत के अभाव में आज बारिश होने पर इन जगहों पर गड्ढों में बहुत पानी भरा हुआ है। जिससे रास्ता भी बाधित हो रहा है तो वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।
सनौद मार्ग बदहाल
सनौद मार्ग की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। बारिश में यहां लगभग 1 फीट तक गड्ढों में पानी भर जाता है। जहां यह प्रमुख आवागमन का मार्ग है और वही उपेक्षा के चलते इसकी कोई मरम्मत ही नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण लगातार यह मांग करते आ रहे हैं कि सड़क को नया बनाया जाए पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
दरगहन मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे
इस तरह दूसरी बड़ी समस्या गुरुर से दरगहन मार्ग में देखा जा सकता है। जहां पर सड़क इस कदर उखड़ चुकी है कि वहां डामर ही नजर नहीं आता। चारों तरफ गिट्टी और गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। जो बारिश में और खतरनाक साबित हो रहे हैं। जगह-जगह सड़क पर पानी भरा हुआ है। यह भी प्रमुख मार्ग है पर कोई भी इस ओर मरम्मत को लेकर आज तक ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते सड़क दिन ब दिन खराब होती जा रही है। सरपंच विजेंद्र कुमार धुर्वे ने बताया कि हम कई बार इस सड़क की मरम्मत को लेकर मांग कर चुके हैं संबंधित विभाग में ज्ञापन भी दे चुके हैं पर कोई इस ओर झांकने को नहीं आता है। पंच गंगा बाई ने बताया कि गुरुर मुख्यालय जाने का प्रमुख मार्ग है अगर इसकी मरम्मत हो जाती तो अच्छा होता। रोज हमें इस उबड़ खाबड़ सड़क पर चलना पड़ता है। पंच आगेश्वरी ने बताया कि बरसात में आवागमन और ज्यादा बाधित होता है क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाता है रात को तो आना जाना और मुश्किल हो जाता है।आखिर विभाग ध्यान क्यों नहीं देती समझ नहीं आता। उपसरपंच कल्याण पुरी गोस्वामी ने बताया कि बरसात के पूर्व सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए लेकिन यहां तो स्थिति बहुत ही खराब है। बरसात को लगभग 1 माह से ज्यादा बीत चुके हैं पर सड़कें की स्थिति नहीं सुधरी। नतीजे गड्ढों में पानी भरा है और जगह-जगह से डामर ही गायब है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार विकास की बात करते हैं इस गांव का विकास तब होगा जब यहां पक्की सड़क नसीब होगी व उबड़ खाबड़ रास्तों से राहत मिल गए। गुरुर मुख्यालय से कुछ दूर बसे इस गांव में सड़क को लेकर काफी समस्या है। ग्रामीण आस लगाए बैठे हैं कि कोई तो उनकी सुने। तो वही इस साल सावन की बारिश सड़कों की पोल खोल रही है। अंदाजा लगा सकते हैं कि इन गांव में जब सड़क की ये हालत है तो गांव की स्थिति क्या होगी। शासन को इस दिशा में पूरा ध्यान देना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...