Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्तान में देश छोड़ने को उमड़े लोग, सात की मौत - Ekhabri.com

अफगानिस्तान में देश छोड़ने को उमड़े लोग, सात की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होते ही काबुल में अफरा-तफरी मच गई है। लोग दहशत में हैं। हालांकि तालिबान की ओर से लोगों को जानमाल और सम्मान की सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है,  लेकिन अपनी क्रूरता के लिए पहचाने जाने वाले तालिबान पर यकीन नहीं कर रहा। लोग जान बचाने के लिए किसी भी तरह अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं। इसके कारण काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हवाईअड्डे पर हालात बेकाबू हो गए हैं। इस अफरा-तफरी में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।

इस बीच अमेरिकी सेना ने हवाईअड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उसकी सुरक्षा में छह हजार जवानों को तैनात किया है। अमेरिका अपने दूतावास के कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को अफगानिस्तान से निकालने की कोशिशों में लगा है। फिलहाल यहां से व्यावसायिक उड़ानों को रोक दिया गया है। दूसरे देशों से अफगानिस्तान के वायु क्षेत्र से बचने को कहा गया है। अमेरिका,  फ्रांस,  ब्रिटेन और जापान समेत 60  देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि अफगानिस्तान से जो लोग भी बाहर जाना चाहते हैं उन्हें जाने दिया जाए।

उधर, तालिबान ने अफगानिस्तान में युद्ध खत्म होने का एलान किया है। उसके राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद नईम ने कहा, ‘अफगानिस्तान के लोगों और मुजाहिदीन के लिए आज का दिन अहम है। 20 साल के प्रयास और बलिदान का आज नतीजा उनके सामने है। अल्लाह का शुक्रिया,  देश में युद्ध खत्म हो गया है। जल्द ही नई सरकार के स्वरूप का एलान किया जाएगा।”

Read Also  चीन में राष्ट्रपति चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल को हरी झंडी

उसने कहा कि तालिबान अलग-थलग नहीं रहना चाहता है और शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संबंध चाहता है। तालिबान अपनी जमीन का किसी दूसरे देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देगा और न ही दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बावजूद अमेरिका ने अपने दूतावास से अपना ध्वज उतार लिया है। उसने अपने राजदूत समेत अन्य कर्मचारियों को एयरपोर्ट पर रखा है। फ्रांस,  जर्मनी और न्यूजीलैंड समेत और भी कई देशों ने अपने दूतावास बंद कर दिए हैं। हालांकि रूस और तुर्की ने अपने दूतावास बंद नहीं किए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...