Google Analytics Meta Pixel इस साल रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा भद्रा का साया, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी - Ekhabri.com

इस साल रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा भद्रा का साया, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

रायपुर। कल रक्षा बंधन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। हालांकि कोरोना का साया भी रक्षाबंधन पर रहेगा पर अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। पर लोगों को सकर्त रहना होगा। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लेती है। इसके लिए हर साल शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधने का रिवाज है। राहु और भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस साल 22 अगस्त को राखी पर भद्रा का साया नहीं है। जबकि, भद्रा काल 23 अगस्त की सुबह 5:34 से 6:12 बजे तक रहेगा। ऐसे में रक्षाबंधन पर बहनें दिनभर किसी भी समय भाई को राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर दो विशेष शुभ मुहूर्त का संयोग है। रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस शुभ संयोग को अति उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस संयोग में रक्षाबंधन भाई और बहन दोनों के लिए काफी फलदायी होता है।
राखी बांधने का सही समय
पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन सुबह 6:15 से लेकर 10:34 बजे तक शोभन योग रहेगा। जबकि, धनिष्ठा योग शाम को करीब 7:40 बजे तक रहेगा। इस योग में राखी बांधना सबसे उत्तम माना गया है।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 21 अगस्त की शाम 3:45 बजे तक।
पूर्णिमा तिथि समापन: 22 अगस्त की शाम 5:58 बजे।
सामग्री : राखी की थाली रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी से सजाएं। वहीं, राशि के अनुसार राखी व मिठाई का प्रयोग करना शुभ होता है।
मेष व वृश्चिक राशि- लाल रंग की राखी व मिठाई
वृष व तुला राशि – सफेद रंग की राखी व मिठाई
मिथुन व कन्या – हरे रंग की राखी व मिठाई
कर्क व सिंह -गुलाबी रंग की राखी व मिठाई
धनु व मीन – पीले रंग की राखी व मिठाई
मकर व कुंभ -भूरे रंग की राखी व मिठाई

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...