Google Analytics Meta Pixel 20 साल की लड़की दिखा 45 की महिला से शादी करवाते देख मंडप से भागा दूल्हा - Ekhabri.com

20 साल की लड़की दिखा 45 की महिला से शादी करवाते देख मंडप से भागा दूल्हा

उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक युवक को युवक को 20 साल की लड़की दिखाई गई। शादी की बात पक्‍की हो गई। जब शादी के लिए हां बोल दिया गया,  तब 45 साल की दो बच्चों की मां को मंडप में बैठा दिया गया। यह देख दूल्‍हा बना युवक मंडप छोडकर भाग गया। व‍ह सीधे थाने पहुंचा और ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

युवक शत्रुघ्न सिंह के साथ यह धोखाधड़ी की गई। दलालों ने पहले उसे 20 साल की एक लड़की की तस्वीर दिखाई और शादी करवाने के नाम पर 35 हजार रुपये एडवांस में ले लिए। फिर शादी वाले दिन युवक जब मंदिर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी शादी 45 साल एक महिला से की जा रही है। महिला दो बच्चों की मां है। यह धोखा देखकर शत्रुघ्न नाराज हो गया और उसने शादी करने से मना कर दिया और अपनी मां के साथ थाने जाने की बात कहने लगा। यह देख वहां खड़े दलालों ने शत्रुघ्न और उसके परिवार को डराना शुरू कर दिया। डंडा लेकर उनके पीछे भागने लगे। किसी तरह  शत्रुघ्न जान बचाकर थाने पहुंचा और उसने अपने साथ हुए धोखे के बारे में विस्तार से बताया।

शत्रुघ्न ने बताया कि गांव के दो दलालों ने मेरे 35 हजार रुपए ठग लिए और शादी करने के लिए मुझे  नीलकंठ मंदिर पर एक लड़की दिखा दी,  जिसकी उम्र 20 वर्ष थी। मैंने उस लड़की के हाथ में एक हजार नकद और एक मिठाई का डिब्बा शगुन के तौर पर दिए थे। उसके साथ उसकी मौसी आई थीं। शादी पक्की हो गई थी. बातचीत भी कर ली गई थी। फिर काली वाहन मंदिर पर शादी के लिए बुलाया गया था। जैसे ही फेरे की रस्म होनी थी,  मेरी मां ने देखा कि वह लड़की नहीं थी, बल्कि 45 साल औरत थी।

Read Also  यहां 100 साल से हजारों पक्षियों के लिए डाला जाता है दाना

दूल्हे की मां इंदिरा देवी ने कहा कि ठगों ने जबरन मेरे बेटे की शादी उम्रदराज दो बच्चों की मां से करने की कोशिश की थी। जब मना कर दिया तो लाठी-डंडों से हमें जान से मारने की धमकी देने लगे और हमला करने लगे। अब इस पूरे मामले को देखते हुए इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने आश्‍वासन दिया कि ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...