Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्ताान की राजधानी काबुल में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे - Ekhabri.com

अफगानिस्ताान की राजधानी काबुल में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा अंदरूनी मामलों में दखल देने और पंजशीर प्रांत में हवाई हमले के खिलाफ अफगानी नागरिक राजधानी काबुल समेत कई प्रांतों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए तालिबान ने हवा में गोलियां चलाई, लेकिन वे रास्ते से नहीं हटे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़कर जाने को कहा।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारियों ने पंजशीर प्रांत में तालिबान से लड़ रहे नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट आफ अफगानिस्तान (एनआरएफए) और उसके नेता अहमद मसूद के समर्थन में नारे लगाए। इस बीच तालिबान ने दावा किया कि उसने पंजशीर प्रांत पर कब्जा कर लिया है।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी ‘खामा न्यूज” के मुताबिक काबुल में प्रदर्शनकार कर रहे लोगों ने दावा किया कि पंजशीर प्रांत में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने हमले किए हैैं। प्रदर्शन में आगे चल रही महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए तालिबान के लड़ाकों ने फायरिग की। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ईरानी समाचार चैनल पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में एक प्रदर्शनकारी महिला कहती सुनाई दे रही है कि इस्लामिक सरकार हमारी गरीब जनता पर गोलीबारी कर रही है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद, आजादी और अल्लाहु अकबर का नारा लगाते आगे बढ़ते प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो किसी की कैद नहीं चाहते। वह चाहते हैैं कि अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार बने, किसी की कठपुतली सरकार नहीं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान अफगानिस्तान छोड़ो के नारे भी लगाए।

Read Also  रमजान पर मलेशिया के रेस्तरां में रेड डाल रही पुलिस

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अफगानिस्तान में नई सरकार में हिस्सेदारी को लेकर तालिबान के गुटों में खींचतान को सुलझाने और अपनी पसंद की सरकार बनवाने के लिए ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के प्रमुख फैज हमीद पिछले हफ्ते अचानक काबुल पहुंचे थे। हमीद ने मुल्ला बरादर समेत तालिबान और उसके विभिन्न् धड़े के नेताओं से मुलाकात की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...