Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 10 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 10 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन अपनी दिनचर्या को अव्यवस्थित न होने दें, हर काम समय पर करें. समय पर भोजन करें और समय पर ही सोए, क्योंकि अधिक तनाव व भागा दौड़ी स्वास्थ्य के लिए ठीक नही. ऑफिशियल कार्यों में पूर्व किये गये प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा. कारोबार में इच्छित सफलता मिलेगी वहीं दूसरी ओर नया व्यापार शुरू करने के लिये अभी समय उचित नहीं है. यदि आपको कोई  घाव है तो सचेत रहें,  ग्रहों की स्थितियां इंफेक्शन करा  सकती है. आज कुछ समय बच्चों के साथ बच्चा बन कर समय बिताना होगा इससे बच्चे भी प्रसन्न होंगे और आप भी रिफ्रेश महसूस करेंगें.

 

वृष- आज का दिन कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है. ऑफिशियल कार्यों में हो सकता है कि आपके काम का अभी मोल न मिले लेकिन भविष्य में आपकी प्रतिभा अनमोल होगी इसलिए काम पर ही फोकस करें, दाम पर नहीं. व्यापार में कुछ नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. सोचा-समझा मुनाफा हाथ से निकलता दिख रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक मिर्च-मसाले के भोजन का सेवन करने पर चेस्ट व पेट में जलन हो सकती है. यदि घर से संबंधित कोई कंट्रक्शन करना चाहते हैं तो परिवार वालों से सलाह कर लें. एकल निर्णय लेने पर परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन दूसरों के विवाद में खुद को इन्वॉल्व न करें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं.  शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन सोचे गए काम के अनुसार रहने वाला है. नये बिजनेस में कुछ समझौते हो सकते हैं. कारोबार का विस्तार करने में आसानी होगी. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है. अगर आपका पहले से इलाज चल रहा हो तो दवा नियमित लें वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेने में पीछे न हटे. नकारात्मक ग्रहीय स्थिति जिम्मेदारीयों को बोझ महसूस करा सकती है. संपत्ति विवादों को लेकर सचेत रहें.

 

 

कर्क- आज का दिन आपका आध्यात्मिक और बौद्धिक कार्यों में बितेगा. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अवसरकारी है. ऑफिशियल स्थिति की बात की जाए तो महिला बॉस व सहकर्मी का सम्मान करें उनसे बेवजह का वाद-विवाद आपको मुश्किलों में डाल सकता है. व्यापारी वर्ग को आज कोई बड़े निवेश से लाभ होगा या उनकी कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है. वहीं दूसरी ओर टैक्स से संबंधित चीजों पर सावधानी रखें, अन्यथा अर्थदण्ड मिल सकता है. सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा साथ ही बहनों से लाभ मिल सकता है. छोटी कन्याओं को उपहार दें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन थोड़ा खुद की कमियों पर प्रकाश डालते हुए उस नकारात्मक प्रवृत्ति को दूर करना चाहिए. कर्मक्षेत्र में आपका स्तर ऊंचा उठेगा और ज्ञानी व अच्छे लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है.  व्यापारिक परियोजना अथवा प्रोपर्टी में निवेश करने की सोच रहें हो तो समय इसके अनुकूल चल रहा है. विद्यार्थी वर्ग पुराने चैप्टर पर अधिक ध्यान दें और उन्हें रीवाइस भी करते रहें, वहीं करियर की शुरुआत के लिए मौके हाथ लगेगें. वाहन चलाते समय सावधानी पर विशेष ध्यान दें दुर्घटना हो सकती है जिसके कारण हड्डी में चोट लगने की आशंका है. जीवनसाथी यदि नाराज है तो उनको मनाने लें.

 

कन्या- आज के दिन अधिक आत्मविश्वास आपके कार्यों में भारी पड़ सकता है. यात्राओं में धन और समय खराब होने की आशंका है. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहेगा.व्यापार से जुड़े लोगों के लिये भी समय शुभ है वहीं दूसरी ओर खुदरा व्यापारी एक बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक गतिविधियों के लिये अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर न लगायें. छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. सेहत में कल की ही भांति आज भी एलर्जी से पीड़ित लोगों को अपना ध्यान रखना होगा. कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें. संभव हो तो किमती सामानों की खरीददारी आज करने से बचना चाहिए.

 

Mithun Sankranti 2020: सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य बदलने जा रहें है अपनी राशि, जानें कब है संक्रांति

 

तुला- आज का दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा, और अन्य लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. अपनी छुपी प्रतिभा का विस्तार करना चाहिए. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो कल की भांति आज भी बॉस की बातों को गंभीरता से लेना होगा. जो व्यापारी काफी लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट को लांच करने का प्रयास कर रहें हैं, उनको आज उस प्रोजेक्ट से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. सेहत की बात करें तो  सिर में दर्द होने की आशंका. आज किसी पर बेवजह क्रोध करते हैं तो उसे मना भी लीजिए, दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलना होगा.

Read Also  आज का राशिफल 23 जून राशिफल 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन चीजों को संतुलित बनाना जरूरी है,  आपको सम भाव से चलना होगा. जीवन के उतार-चढ़ाव को देखकर कतई विचलित न हों. ऑफिस में बेवजह की बातों पर समय बर्बाद न करें. व्यापार का काम करने वाले लोग अधिक माल न खरीदें. युवा वर्ग की कलात्मक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी उनका अच्छा प्रदर्शन लोगों को आकर्षित करेगा. यदि आप अधिक मात्रा में चिकनाई खाते हैं तो अब बंद कर दें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संकेत दे रही हैं. पारिवारिक विवादों को बहुत शांति के साथ निपटाना होगा. दीनहीन लोगों की मदद करें, उनका आशीर्वाद आपके लिए कवच साबित होगा.

 

धनु- आज के दिन ऑफिशियल कार्यों में धैर्य की कुछ कमी रहेगी कड़ी मेहनत के बाद भी आप जैसा चाहेंगे वैसा परिणाम शायद प्राप्त न हो. बिजनेस की बात करें तो आपके द्वारा मेहनत का फल इस समय मिलने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है, इसलिए मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े. व्यापार को बढ़ाने के प्रयास करते रहना चाहिए. मधुमेह रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, साथ ही अधिक हाईपर होने से भी बचना चाहिए. पारिवारिक जीवन में सम्बन्धों की गरिमा बनाए रखें ऐसा न हो की हंसी-मजाक में आपकी बात किसी को चुभ जाए जिससे मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए.

 

मकर- आज के दिन अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो सगे-संबंधियों में संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें जवाब न दें.  नई नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को मौका हाथ लगेगा. जो लोग व्यापार करते हैं उनको सरकारी अधिकारियों के साथ नोक-झोंक करने से बचना होगा क्योंकि विवाद होने पर आपका ही घाटा होगा. हेल्थ की बात करें तो कान, गले से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं, इसके प्रति सचेत रहें. जीवनसाथी का अगर वजन अधिक है या फिर वर्तमान समय में बढ़ रहा है तो उन्हें वजन कम करने की सलाह दें.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज के दिन की शुरुआत से ही काम अधिक है जिसे लेकर आप परेशान रह सकता है वहीं दूसरी ओर काम में इच्छानुसार सफलता मिलने में भी संदेह है. दोपहर बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. व्यापारी वर्ग यदि व्यापार में अधिक निवेश करने की सोच रहें है तो आज इससे बचना चाहिए. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर भी थोड़ा सचेत रहें. घर या घर के आस-पास कहीं धार्मिक कार्यक्रम हो रहें तो अपने अनुसार  हिस्सा ले सकते हैं और कुछ श्रमदान भी करना उपयुक्त रहेगा. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीददारी के लिए दिन उपयुक्त है.

 

मीन- आज के दिन विचारों पर फिल्टर लगा कर रखें क्योंकि आज दिमाग में नकारात्मक और असंस्कारी विचारों का आगमन हो सकता है. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसके मिलने की संभावनाएं भी प्रबल है. व्यापारियों की बात करें तो धन प्राप्ति के आसार दिख रहे हैं. मेहनत का फल आपको अवश्य मिलने वाला है. हेल्थ में  जिन लोगों को कफ संबंधित दिक्कत रहती है वह अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें, साथ ही अपने क्रोध में नियंत्रण रखना बेहतर होगा. संतान की तरक्की से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है. कुल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश बढ़ाने पर रायपुर में अहम बैठक

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के विभिन्न पहलुओं...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *