Google Analytics Meta Pixel विरोट कोहली को झटका देकर पांच खिलाड़ियों ने टीम छोड़ा - Ekhabri.com

विरोट कोहली को झटका देकर पांच खिलाड़ियों ने टीम छोड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  का दूसरा सीजन शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली को तगडा झटका लगा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की उनकी टीम को पांच खिलाड़ियों ने छोड़ है। आईपीएल के साल 2021 के सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्‍त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है। मौजूदा सीजन खत्‍म होते ही टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

इसके बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्‍तान विराट कोहली को एक के बाद एक करारे झटके लगे हैं। उसके पांच धुरंधर खिलाड़ी उनका साथ छोड़कर चले गए हैं। जिन पांच खिलाडि़यों ने आईपीएल-2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लिया है,  उनमें न्‍यूजीलैंड के फिन एलन और स्‍कॉट कुगेलेइन समेत ऑस्‍ट्रेलिया के तीन क्रिकेटर केन रिचर्डसन,  डेनियल सैम्‍स और एडम जैम्‍पा शामिल हैं।

एलन और स्‍कॉट न्‍यूजीलैंड की राष्‍ट्रीय टीम के लिए चुने गए हैं, इसलिए दूसरे चरण में आईपीएल का हिस्‍सा नहीं होंगे जबकि केन और सैम्‍स ने खुद को अनुपलब्‍ध बताया है।

दूसरे चरण की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोचिंग स्‍टाफ में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस कड़ी में आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया और अब टीम के डायरेक्‍टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस यानी माइक हेसन ही कोच पद की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी भी संभालेंगे।

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ भी चार नए खिलाड़ी जुड़े हैं। इन क्रिकेटरों में श्रीलंका के वानिंदू हसारंगा और दशमंथा चमीरा के अलावा सिंगापुर में जन्‍मे ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड भी शामिल हैं। उनके अलावा जॉर्ज गार्टन को भी टीम में शामिल किया गया है हालांकि उन्‍हें अभी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से इसकी अनुमति मिलने का इंतजार है।

Read Also  अपने क्रिकेट करियर के 10-12 वर्षों तक तनाव से जूझते रहे सचिन तेंदुलकर

हसारंगा टीम के लिए जैम्‍पा का सटीक विकल्‍प हैं। श्रीलंकाई स्पिनर ने शिखर धवन की अगुआई में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। वहीं टिम डेविड को उपमहाद्वीप की पिचों पर खेलने का अच्‍छा अनुभव है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान सुपर लीग 2021 में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलते हुए 166.66 के स्‍ट्राइक रेट और 45 के औसत से 180 रन बनाए थे। इसके अलावा दशमंथा चमीरा भी बेहतरीन लय में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...