Google Analytics Meta Pixel होटल में धोनी की तरह रूम न मिला तो नाराज रैना IPL छोड़ लौटे आए भारत - Ekhabri.com

होटल में धोनी की तरह रूम न मिला तो नाराज रैना IPL छोड़ लौटे आए भारत

आईपीएल कोरोना के कारण इस बार यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। मगर इससे पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में विवाद हो गया। गत दिनों चेन्नई सुपरकिंग की टीम के सदस्य सुरेश रैना के अचानक स्वदेश लौट आए। रैना के इस तरह अचानक लौट आने से सभी हैरान है। हालांकि अब अटकलों पर विराम लगाते हुए टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने स्‍पष्‍ट किया है कि रैना किसी पारिवारिक विवाद की वजह से नहीं, बल्कि मन के मुताबिक होटल रूम न मिलने से आईपीएल छोड़कर गए हैं।

दुबई में सुरेश रैना को होटल में जो रूम दिया गया था,  बालकनी नहीं थी, जबकि धोनी के कमरे में बालकनी थी। सुरेश रैना बिलकुल धोनी जैसा कमरा अपने परिवार के लिए चाहते थे। जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने गुस्से में आकर टीम को छोड़ दिया और दिल्ली लौट आए। खबर के मुताबिक सुरेश रैना और धोनी के बीच विवाद भी हुआ और उसके बाद टीम के मालिक श्रीनिवासन ने इस मुद्दे पर कप्तान से चर्चा भी की।

सुरेश रैना पर टीम का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक रैना दुबई पहुंचने के बाद से अपने होटल के कमरे से निराश थे। रैना बायो बबल और क्वारंटीन के कड़े नियमों के चलते धोनी जैसा कमरा चाहते थे। रैना को ऐसा रूम चाहिए था, जिसमें बड़ी बालकनी हो। महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना से बात की लेकिन उन्हें शांत नहीं कर सके और इसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

आईपीएल में खेलने के लिए आठ टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। सभी ने कोरोना को लेकर बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना के दो दिन पहले अचानक स्वदेश लौटने की घटना ने सभी हैरान कर दिया था। इस बीच कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर रैना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया। श्रीनिवासन ने यहां तक कहा कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है।

Read Also  परीबस ओपन से हटे नोवाक जोकोविक

एक साक्षात्कार में श्रीनिवासन ने कहा कि ‘रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं। ‘रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो लौट जाएं। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है…।’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रैना और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है। वहीं पूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें भान होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये सैलरी) छोड़कर गए हैं।’ इससे पहले कयास थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं, क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *