Google Analytics Meta Pixel जासूस पकड़ने के पाकिस्तानी दावों में दुष्प्रचार ज़्यादा पर सबूत नदारद - Ekhabri.com

जासूस पकड़ने के पाकिस्तानी दावों में दुष्प्रचार ज़्यादा पर सबूत नदारद

नई दिल्ली: भारत में बीते दिनों जासूसी करते पाक उच्चायोग कर्मचारियों के पकड़े जाने और आईएसआई नेटवर्क के भंडाफोड़ से पाकिस्तान बौखला गया है. जवाबी कार्रवाई की छटपटाहट में उसने गिलगित बाल्टिस्तान में शुक्रवार को दो लोगों को पकड़ उनके जासूस और भारतीय नागरिक होने का दावा किया.

 

हालांकि पाक सरकार ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के भारतीय होने का न तो कोई सबूत पेश किया है और न ही उनकी गिरफ्तारी के बारे में भारत सरकार को कोई आधिकारिक सूचना दी है. पाक ने पुलिस हिरासत में दोनों के कथित इकबालिया बयान से ज़्यादा कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है.

 

सरकारी सूत्रों के मुताबिके दो लोगों को भारतीय जासूसी बताकर पकड़ने का दावा और मीडिया में इस बात का तमाशा, पाकिस्तानी दुष्प्रचार से अधिक कुछ भी नहीं. पाकिस्तान अक्सर इस तरह का दुष्प्रचार करता रहता है. लेकिन इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भारत सरकार को नहीं देता है. इस बार भी पाक सरकार की तरफ से कोई सूचना भारत के इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी है. पकड़े गए व्यक्ति भारतीय हैं या नहीं इसकी पुष्टि तो तभी सम्भव है जब उनकी नागरिकता के बारे में कोई तस्दीक हो सके.

 

महत्वपूर्ण है कि बीते दिनों पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन को न केवल रंगे हाथों सेना की संवेदनशीला जानकारी जुटाते हुए पकड़ा गया था. बल्कि 31 मई को पकड़े जाने के बाद उन्हें 24 घण्टे के भीतर भारत छोड़ने को भी कहा गया था.

 

इतना ही नहीं मिलिट्री इंटेलिजेंस और उत्तरप्रदेश व राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो लोगो को राजस्थान से भी बीते दिनों धर दबोचा था. इन करवाई में यह सामने आया कि किस तरह पाक भारतीय सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारियां जुटाने में लगा है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *