Google Analytics Meta Pixel मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नदियों को बचाने का आह्वान - Ekhabri.com

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नदियों को बचाने का आह्वान

अमेरिकी दौरे लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित किया गया। यह 81वां एपिसोड था।

आज ‘वर्ल्ड रिवर डे’  है,  इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदियों को बचाने का आह्वान किया। हमारे यहां कहा गया है– “पिबन्ति नद्यः, स्वय-मेव नाम्भः अर्थात् नदियां अपना जल खुद नहीं पीती,  बल्कि परोपकार के लिये देती हैं।” हमारे लिये नदियां एक भौतिक वस्तु नहीं है,  हमारे लिए नदी एक जीवंत इकाई है  और तभी तो, तभी तो हम,  नदियों को मां कहते हैं। हमारे शास्त्रों में नदियों में जरा सा प्रदूषण करने को गलत बताया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के पश्चिमी हिस्से में पानी की बहुत कमी है, इसलिए वहां अब एक नई परंपरा विकसित हुई है। उदाहरण के लिए गुजरात में बारिश की शुरुआत होती है तो वहां जल-जीलनी एकादशी मनाते हैं। आज के युग में हम इसे कैच द रेन कहते हैं। यह वही बात है कि जल की एक-एक बूंद को अपने में समेटना। उसी प्रकार से बारिश के बाद बिहार और पूरब के हिस्सों में छठ का महापर्व मनाया जाता है। मुझे उम्मीद है कि छठ पूजा को देखते हुए नदियों के किनारे,  घाटों की सफाई और मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई होगी।’

उन्होंने कहा कि जब हम हमारे देश में नदियों की महिमा पर बात कर रहे हैं  तो स्वाभाविक रूप से हर कोई एक प्रश्न उठाएगा। कोई भी सवाल पूछेगा कि आप नदी के इतने गीत गा रहे हो,  नदी को मां कह रहे हो तो ये नदी प्रदूषित क्यों हो जाती है?  हमारे शास्त्रों में तो नदियों में प्रदूषण करने को गलत बताया गया है।’

Read Also  सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक से आए दो शूटर्स ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल ई-नीलामी चल रही है। ये इलेक्ट्रॉनिक नीलामी उन उपहारों की हो रही है,  जो मुझे समय-समय पर लोगों ने दिए हैं। इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वो ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिये ही समर्पित किया जाता है।’  उन्होंने कहा, ‘बहुत लोग जानते होंगे कि जिस साबरमती के तट पर महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम बनाया था। पिछले कुछ दशकों में यह साबरमती नदी सूख गयी थी। साल में 6-8 महीने पानी नजर ही नहीं आता था, लेकिन नर्मदा नदी और साबरमती नदी को जोड़ दिया  तो आज आप अहमदाबाद जाओगे तो साबरमती नदी का पानी ऐसा मन को प्रफुल्लित करता है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे आज के नौजवान को ये जरुर जानना चाहिए कि साफ़-सफाई के अभियान ने कैसे आजादी के आन्दोलन को एक निरंतर ऊर्जा दी थी। ये महात्मा गांधी ही तो थे,  जिन्होंने स्वच्छता को जन-आन्दोलन बनाने का काम किया था। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘आज इतने दशकों बाद, स्वच्छता आन्दोलन ने फिर देश को नए भारत के सपने के साथ जोड़ने का काम किया है। पीढ़ी दर पीढ़ी स्वच्छता का अभियान चलता है, तब सम्पूर्ण समाज जीवन में स्वच्छता का स्वभाव बनता है। ये स्वच्छता पूज्य बापू को इस देश की बहुत बड़ी श्रद्धांजलि है और ये श्रद्धांजलि हमें हर बार देते रहना है, लगातार देते रहना है।’

उन्होंने कहा हमारे लिए ख़ुशी की बात है आज गांव-देहात में भी यूपीआई से डिजिटल लेन-देन बढ़ रहा है। एक महीने में यूपीआई से 355 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। आज औसतन 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का डिजिटल पेमेंट यूपीआई से हो रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में स्वच्छता, पारदर्शिता आ रही है।’

Read Also  तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलटने से चार नाबालिगों सहित पांच की मौत,दो बच्चों की हालत नाजुक

उन्होंने बताया कि खादी और हैंडलूम का उत्पादन भी कई गुना बढ़ा है। दिल्ली के खादी के एक शोरूम में एक दिन में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है और उस दिन भी एक नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि दिवाली के त्योहार में खादी, हैंडलूम और कुटीर उद्योग से खरीदारी ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। आज हेल्थकेयर और वेलनेस को लेकर जागरूकता और जिज्ञासा बढ़ी है। रांची के सतीश ने झारखंड के एलोवेरा विलेज के बारे में बताया है। यहां मंजू कच्छप के नेतृत्व में महिलाएं एलोवेरा की खेती कर रहीं हैं। कोरोनाकाल में भी इनकी कमाई हुई,  क्योंकि सैनेटाइजर बनानी वाली कंपनियों ने इन एलोवेरा को खरीदा। ओडिशा के पतायत साहू ने भी मेडिकल प्लांट लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने खेती को जिस प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र से जोड़ा है, वो एक अपने आप में एक मिसाल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...