Google Analytics Meta Pixel पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन खेलेंगे मास्टरस्ट्रोक, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी समेत दर्जनों संपर्क में - Ekhabri.com

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन खेलेंगे मास्टरस्ट्रोक, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी समेत दर्जनों संपर्क में

पंजाब में भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के माध्‍यम से मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी में है। उनके माध्‍यम से सांसद मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल से भी दोस्ती का हाथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इससे पंजाब में माझा से मालवा तक खासी उथल-पुथल मचने की संभावना है तो घर की लड़ाई में व्यस्त कांग्रेस की मजबूत सियासी जमीन खिसक कर भाजपा की तरफ जाती दिखाई दे रही है।

पंजाब कांग्रेस दो फाड़ होकर वेट एंड वॉच की मोड में चली गई है। नवजोत सिंह सिद्धू का अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा,  कैप्टन की अमित शाह से मुलाकात और कपिल सिब्बल का गांधी परिवार पर हमला आदि ऐसे घटनाक्रम हैं, जिसका जवाब तलाशना कांग्रेस के लिए कतई आसान नहीं होगा।  वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

पंजाब में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दरकिनार कर दिया है। उनके निकटवर्ती अधिकारियों को पीछे कर ओएसडी तक की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पांच महीने बाकी हैं। ऐसे में अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए सिर्फ बीजेपी को ही नहीं, कैप्टन को भी बीजेपी की जरूरत है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में मची उथल-पुथल मची हुई है। इससे कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ गई है। पंजाब कांग्रेस में सियासी गर्मी का असर दिल्ली में भी है। यहां कांग्रेस किस कदर मझधार में फंसी है,  इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी और मतभेद प्रकट कर रहे हैं।

Read Also  कोरिया, बालोद और कोरबा में ईडी की दबिश, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और अनिला भेंडिया के करीबियों से पूछताछ

वहीं कैप्टन के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। चुनाव से पहले नई पार्टी लांच करना मुश्किल है। अकाली दल के अलग होने के बाद पंजाब में भाजपा के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है,  जिसके दम पर सत्ता में आ सके। अगर कैप्टन भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आ जाएगा। इससे भाजपा को पंजाब में एक बड़ा नाम मिल जाएगा, जिसकी अभी कमी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर भाजपा में आते हैं तो वे अकेले नहीं आएंगे, अपने साथ टीम लाएंगे। फिर सांसद मनीष तिवारी व कैप्टन के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कैप्टन मनीष तिवारी की हर कदम पर वकालत करते हैं। उनको पंजाब से सांसद बनाने में कैप्टन का ही अहम योगदान रहा है। मनीष तिवारी व कपिल सिब्बल के बीच का प्यार भी किसी से छिपा नहीं है।

कैप्टन शाह की मुलाकात पर जहां सांसद मनीष तिवारी ने सियासी तीर छोड़कर कांग्रेस हाईकमान को घेरना शुरू कर दिया है तो वहीं दिल्ली से कपिल सिब्बल की आवाज भी दमदार होने लगी है।  कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा का दामन थामते हैं तो निश्चित तौर पर पंजाब में एक मजबूत जमीन मिल जाएगी। साथ ही वे 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की चुनौती से भी भाजपा को निकाल सकते हैं। क्योंकि उनके किसानों के साथ कहीं बेहतर संबंध हैं।

कैप्टन और भाजपा के तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं आया है, जिससे यह लगे कि वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा भी कैप्टन में राष्ट्रवाद देख रही है और बार-बार भाजपा नेता बता रहे हैं कि कैप्टन राष्ट्रवादी हैं, रिटायर फौजी हैं।

Read Also  प्रवेश विसंगति के कारण दर्जनों छात्राओं को आवाशीय विद्यालय से निकाला

कैप्टन की आज भी कई सांसदों के अलावा विधायकों में खासी पकड़ है। सांसद गुरजीत औजला से लेकर मनीष तिवारी, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद चौधरी संतोख के साथ कैप्टन की नजदीकियां जगजाहिर है, वहीं चन्नी मंत्रिमंडल में कुर्सी छिन जाने के बाद कई विधायक कांग्रेस से खफा हैं।

कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है और अस्थिरता का माहौल है, उसका पूरा फायदा कैप्टन अपने मास्टरस्ट्रोक के जरिए उठाने की तैयारी में है। इससे पंजाब में नए समीकरण पैदा होंगे। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा पंजाब का कैप्टन बनाकर मैदान में उतार सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...