रायपुर। देश के राज्य सहकारी बैंकों के महासंघ नेफ्सकाब (मुंबई ) के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर का मुंबई से रायपुर आगमन हुआ। चंद्राकर जी का एयरपोर्ट रायपुर में छत्तीसगढ़ के विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर बैजनाथ जी ने कहा कि हमें देश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने समितियों एवं बैंकों के कार्य प्रणाली को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत करने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया। साथ ही मानवीय संसाधन को तकनीकि प्रशिक्षण पर जोर देने की बात की।
इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए कृषि एवं सहकारी सेक्टरों में क्रियान्वित योजनाओं को भारत के अन्य राज्यों में लाने की बात की एवं दूसरे राज्यों की अच्छी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में अपनाने पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ के कमजोर तबके के लोगों, आदिवासियों, महिलाओं, खेतीहर मजदूरों एवं किसानों के बेहतरी के लिए नेफ्सकाब, नाबार्ड, एनसीडीसी एवं नैफेड जैसे राष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र सरकार से आवश्यक पहल किया जावेगा। बैजनाथ चंद्राकर के नेफ्सकाब के संचालक बनाये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को एक सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी आंदोलन को नई दिशा एवं गति मिलेगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सहकारिता की समस्याओं का राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण करने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, एजीएम अरूण पुरोहित, एजीएम एल.के. चौधरी, शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, शाखा प्रबंधक रायपुर सी.पी. व्यास, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक जी.एस.ठाकुर, प्रबंधक विनय मिश्रा, शाखा बिलसापुर सहायक प्रबंधक आलोक यादव, प्रभाकर कांत यादव, राजीव दुबे, विमल सिंह ठाकुर, विजय जायसवाल एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...