पूर्णिमा (20 सितंबर) से शुरू हुए श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण का अब समाप्त होने वाला है। सर्व पितृ अमावस्या को मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं। पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात न होने से जिन्होंने पूर्वजों का श्राद्ध नहीं किया है। वे आगामी 6 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए हवन-पूजन आदि करके तिल युक्त जल से हाथ की अनामिका अंगुली में कुशा धारण करके पितरों का नाम लेते हुए जल अर्पण कर सकते हैं। पितृ कुल और मातृ कुल मे कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो स्त्रियाँ भी श्राद्ध कर सकती है। पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र और भांजा-भतीजा भी श्राद्ध कर सकते हैं।
समाज में कई बेटियां ऐसी हैं, जिनके मायके पक्ष में कोई भी नहीं है, लेकिन वे अपने माता-पिता का श्राद्ध करना चाहती हैं। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार बेटियां अपने बेटों से अपने माता पिता का श्राद्ध करवा सकतीं हैं, यानी दौहित्र, अपने नाना-नानी के लिए पितृ पक्ष के आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्या पर अर्पण तर्पण की परंपरा निभा सकता है।
नाना-नानी के अलावा किसी जुड़वा बच्चे की मृत्यु हुई हो अथवा तीन कन्याओं के बाद पुत्र अथवा तीन पुत्र के बाद कन्या की मृत्यु हुई हो तो उसका भी श्राद्ध अमावस्या तिथि पर करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के बाद स्वजन ही श्राद्ध करते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपने कुल का आखिरी वंशज हो और उसके मरने के बाद कोई श्राद्ध करने वाला न हो। ऐसी स्थिति में व्यक्ति चाहे तो अपने जीते जी स्वयं अपना श्राद्ध और पिंडदान कर सकता है। यह तभी संभव है, जब वह अपने वंश का अंतिम पुरुष सदस्य हो और उसने किसी को गोद भी न लिया हो। वैराग्य की अवस्था में भी यह कार्य किया जा सकता है। स्वयं का श्राद्ध , पिंडदान भी सर्व पितृ अमावस्या पर किया जा सकता है, हालांकि लोग ऐसा करते नहीं हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...