Google Analytics Meta Pixel Covid19 Updates: आज 50-50 हुआ राज्य का आंकड़ा,एक की मौत और रायपुर में मिले पॉजिटिव - Ekhabri.com

Covid19 Updates: आज 50-50 हुआ राज्य का आंकड़ा,एक की मौत और रायपुर में मिले पॉजिटिव

आज के आंकड़े पर गौर करें तो पाएंगे कि राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1715 है।जिनमें अब तक कुल 831 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 875 मरीज सक्रिय है। इस तरह राज्य में 50-50 की स्थिति में आज आंकड़े है।


भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 332424 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 9520 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य  में  अब तक कोरोना वायरस के कुल 107172 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 1715 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 831 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 875 मरीज सक्रिय है।

आज मिले

आज कुल 44 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। (जिला कोरबा से 16, बिलासपुर से 07, रायपुर से 07, मुंगेली से 04, बलौदाबाजार से 03, बलरामपुर, दुर्ग व कोंडागांव से 02-02, कोरिया से 01) (आज 01 (जिला रायपुर) एस.आर. निजी लैब रायपुर से धनात्मक प्रकरण की पहचान की गई है।)

पाँच मरीजो की हुई पहचान रायपुर में

वहीं आज रायपुर शहर में पांच नये कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है जिसमें 28 वर्षीय पुरुष टाटीबंध, 40 वर्षीय पुरुष गौसिया चौक, 24 वर्षीय युवक सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा, 47 वर्षीय पुरुष मिलन चौक के समीप संजय नगर और 18 वर्षीय युवती रोटरी नगर टाटीबंध पाए गए है। सभी को नियमानुसार कोविड – 19 अस्पताल में दाखिल कराने की प्रक्रिया चल रही है। एक अन्य मरीज तिल्दा से भी शामिल है।

Read Also  रायपुर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ ऋतुराज रघुवंशी ने कार्यभार संभाला

जिला में आज 4 नए मरीजों की पुष्टि और
जिला कोविड हॉस्पिटल से हुए 5 मरीज डिस्चार्ज

आज दोहपर एम्स रायपुर के जरिए 4 नये संक्रमित मरीज की पुष्टि किया गया है।
जिसमें से 1 मरीज जिला कोविड हॉस्पिटल में ही डॉक्टरों के देख रेख में था। दूसरा मरीज पलारी विकासखण्ड के ग्राम संडी की है। जो पिछले कुछ दिनों से जिला हॉस्पिटल में सर्दी खाँसी की शिकायत को लेकर भर्ती था। जिनका सैम्पल लेकर रायपुर भेजा गया था आज पाजेटिव आने पर उन्हें भी जिला कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। तीसरा मरीज कसडोल विकासखण्ड के ग्राम सुकदा के क्वारेंटिंन सेंटर का है। चौथा मरीज पलारी विकासखण्ड के ग्राम झिरिया का है। जो एक कैदी है यह 3 दिन पहले ही उपजेल बलौदाबाजार में कैद किया गया था। हालांकि वह मरीज कोरोना गाईड लाईन के हिसाब से एक अलग बैरिकेट में रखा गया था। नये गाँवो को कंटेंटमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। सभी मरीजों का कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है। साथ ही जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 5 मरीज डिस्चार्ज हुए है। सभी 5 मरीज ग्राम का धाराशिव है। जिसमे 1बच्चा ,2 महिला एवं 2 पुरूष है।जिला में इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 सौ 40 हो गया है। जिसमें एक्टिव मरीज की संख्या 63 एवं 77 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

एक मरीज की हुई मौत

आज की रिपोर्ट

आज एम्स रायपुर में भर्ती जिला धमतरी से 01 कोरोना पॉजिटीव मरीज की मृत्यु हुई है।मरीज पूर्व से ही किडनी की बिमारी से पीड़ित एवं डायलिसिस  में  था।

Read Also  कोरोना रिपोर्ट: रेकॉर्ड 7 लाख जांच, देश में 21 लाख, राज्य में 12 हजार से ज्यादा मरीज, 6 की मौत, 285 आज मिले

कल रात्रि दिनांक 14.06.2020 को कुल 09 (जिला राजनांदगांव से 06, मुंगेली से  02 व कोरबा से 01) धनात्मक मरीजों की पहचान की गई थी।

आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 5397 सैंपल की स्क्रीनिग की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *