Google Analytics Meta Pixel पूर्व मंत्री केदार का आरोप: गरीबों का चावल खा गई राज्य सरकार - Ekhabri.com

पूर्व मंत्री केदार का आरोप: गरीबों का चावल खा गई राज्य सरकार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने प्रेस वार्ता लेकर भूपेश सरकार को जमकर घेरा है। केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी को देखते हुए देश की गरीब जनता को चावल दिया था। लेकिन छत्तीसगढ़ में मोदी जी का दिया हुआ चावल जनता तक नहीं पहुंचा। क्योंकि चावल को भूपेश सरकार खा गई है। कांग्रेस ने जो चावल की हेराफेरी की है उसे लेकर अब पूरे प्रदेश भर में असंतोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार आई है, यहां गुंडाराज स्थापित हो गया है। भाजपा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से मांग कर रही है कि, सरकार अब प्रति क्विंटल के हिसाब से जनता को पैसे दें। केदार ने कहा कि, चावल हेराफेरी के मामले को लेकर भाजपा 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के 12,980 राशन दुकानों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देगी। साथ ही 11 और 12 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर भी धरना दिया जाएगा। इस धरना के माध्यम से जनता को यह बताएंगे कि, उनके हिस्से का चावल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लिया है। केदार कश्यप ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ की एक भी राशन दुकान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं लगी है। जिस तरह से नरेंद्र मोदी अपनी तमाम योजनाओं से देश की जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उन योजनाओं को जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है। भाजपाइयों का कहना है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहुंचे थे। यहां उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण कर शपथ लिया था कि, कांग्रेस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलेगी। लेकिन उसी दिन युवा कांग्रेस के गुंडों ने बचेली के एक पिता के सामने उसके दो बेटों को घसीट-घसीट कर बेरहमी से मारा है। जो अपने आप में एक शर्म की बात है। लेकिन इस मामले में न तो कवासी लखमा ने कुछ कहा और न ही जिला प्रशासन ने कोई एक्शन लिया। आरोपियों पर कुछ छोटी-मोटी धाराओं को लगाकर पुलिस ने भी मामला रफा-दफा कर दिया। आज पूरे छत्तीसगढ़ की जनता किसी और से नहीं बल्कि कांग्रेस और उनके गुंडों से त्रस्त है। चाहे ग्रामीण अंचल की बात हो या शहरी इलाकों की बात हो सभी जगह कांग्रेस के गुंडे हावी हो रहे हैं। मंत्री लखमा को पहले लोगों को नहीं बल्कि अपने कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाना चाहिए। क्योंकि उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। बचेली की घटना को लेकर कांग्रेस के विधायक मंत्री और गृहमंत्री को भी जवाब देना पड़ेगा। यदि इन कांग्रेस के गुंडों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सड़क की लड़ाई लड़ेगी।
आस्था के पट बंद लेकिन गरबा चालू
केदार कश्यप ने कहा कि, दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर इस शारदीय नवरात्र भी बंद कर दिया गया है। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार के दबाव में प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। लेकिन उसी सरकार के कांग्रेसी कार्यकर्ता दंतेवाड़ा जिले में भव्य रुप से गरबा का आयोजन करवा रहे हैं। विडंबना यह है कि, इस आयोजन की अनुमति प्रशासन ने भी दे दी है। क्या गरबा के आयोजन में होने वाली भीड़ से कोरोना नहीं फैलेगा? सरकार के दबाव में प्रशासन अपना दोहरा रवैया अपना रही है। हमारी मांग है कि, नवरात्र में भक्तों की आस्था का ख्याल रखते हुए व कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन करवाते हुए मां दंतेश्वरी का दरबार खोला जाए।
जनता से जुड़ी एक भी योजनाओं की कांग्रेस ने नहीं की शुरूआत
केदार कश्यप ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बने अब लगभग 3 साल हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार बस्तर का केवल नाम बदलने के अलावा और कुछ भी नहीं की है। अपने इन 3 सालों के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने बस्तर की जनता के लिए किसी तरह से कोई भी योजना की शुरूआत नहीं की है। स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों का हाल बेहाल है। मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता केवल कुर्सी दौड़ में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं है। बस्तर में जो भी विकास वर्तमान में नजर आ रहे हैं वह सभी भाजपा की सरकार के दौरान किए हुए हैं। लेकिन अब कांग्रेस की सरकार उनमें पेंटिंग, साफ सफाई तक नहीं करवा पा रही है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...