Google Analytics Meta Pixel गो धन न्याय योजना: गौठानों के मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत - Ekhabri.com

गो धन न्याय योजना: गौठानों के मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत

रायपुर । गोधन न्याय योजना अंतर्गत राज्य भर में गौठानों का विकास किया गया है, जिसका लाभ यहां के गांवों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों को आर्थिक गतिविधियोंं से जोड़कर गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक विकास किया जा सके। गौठानों में जहां गोबर खरीदी-बिक्री के माध्यम से समूह की महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है, साथ ही वे अच्छी आमदनी प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गिनाबहार के गौठान से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलायें अपनी मेहनत एवं इच्छाशक्ति से स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं। महिलाएं गौठानोंं में जैविक खाद निर्माण, सुपर कम्पोस्ट, दोना पत्तल निर्माण, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, मोमबत्ती, डिटर्जेंट निर्माण सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। जिसके अंतर्गत गौठान से जुड़ी दुर्गा समूह की महिलाएं खाद निर्माण के साथ ही सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। उनके द्वारा अब तक लगभग 25 क्ंिवटल से अधिक जैविक खाद का विक्रय किया जा चुका है। इसी प्रकार मोमबत्ती निर्माण का कार्य कर रही जागृति समूह की महिलाओं को लगभग 10 हजार से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई है। डिटर्जेंट निर्माण कर रही चमेली समूह की महिलाओं को 8900 एवं दोना पत्तल उत्पादन का कार्य कर रही गुलाब समूह की महिलाओं को 12000 की आय प्राप्त हुई है। साथ ही गौठान क्षेत्र के अंतर्गत बने डबरी में एकता समूह की महिलाओं द्वारा इस वर्ष मछली पालन का कार्य भी किया गया है। इससे भी समूह की महिलाओं को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
इसके अलावा गौठान में आने वाले पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता हेतु चारागाह विकास कर नेपियर घास, मक्का, सहित अन्य फसलों की बुआई भी की गई है। ये सभी समूह की महिलाएं गौठान को मल्टी-एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने में अपना पूरा योगदान दे रही हैं। जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु सतत प्रयासरत है। उनके द्वारा महिलाओं को गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। समूह की महिलाएं अपनी आयमूलक गतिविधियों से हो रहे लाभ से उत्साहित है, वे आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रही हैं। साथ ही भविष्य में अपनी आजीविका संवर्धन गतिविधियों को विस्तारित करने तथा गौठान को आदर्श मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाने में लगी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...