Google Analytics Meta Pixel नवरंग नवरात्रि के- जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना है शुभ - Ekhabri.com

नवरंग नवरात्रि के- जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना है शुभ



धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन।नवरात्रि का पर्व मां की आराधना का पर्व है ऐसा कहा जाता है कि इन 9 दिनों में माता की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक मनायी जाएगी।


नवरात्र को साल का एक बड़ा अनुष्ठान माना गया है इन दिनों में की गई साधना का विशेष फल मिलता है इन दिनों माता को उनके पसंद का फल फूल मेवे आदि चढ़ाए जाते हैं और माता प्रसन्न होकर अपने भक्तों की झोली भर देती है।

नवरात्र के 9 दिनों में रंगों का विशेष महत्व होता है, शास्त्रों में भी इन 9 दिनों में अलग-अलग रंगों का अलग- अलग महत्व बताया गया है। चलिये आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना अत्यंत शुभदायी होगा।


1.  7 अक्टूबर 2021 – माँ शैलपुत्री –   ‘पीला रंग’

मां दुर्गा के पहले स्वरूप को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है नवरात्रि में पूजे जाने वाली है यह सबसे पहली माता है। शैल का अर्थ होता है पर्वत। ऐसा कहा गया है कि इस दिन पीला रंग का विशेष महत्व होता है यदि पीला वस्त्र पहनकर आप माता की पूजा करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं।

2. 8 अक्टूबर –  माँ ब्रह्मचारिणी-  ‘हरा रंग’

नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी जी की पूजा की जाती है यह माता का तपस्विनी स्वरूप है। भगवान शंकर को अपने पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती को अनेक तपस्या व साधना करना पड़ा था इसलिए इस स्वरूप को मां ब्रह्मचारिणी कहा जाता है इस दिन हरा रंग का परिधान पहनना शुभ माना गया है। आप हरे रंग का कोई भी शर्ट पहन सकती हैं लेकिन यदि यह गहरा हरा रंग रहे तो और ज्यादा शुभ होगा ।

3. 9 अक्टूबर-  माँ चंद्रघंटा   – ‘हल्का भूरा रंग’

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है इस स्वरूप की माता के माथे पर चंद्रबिंदु होता है इस स्वरूप के माता का पूजा अर्चन करने से सारे दुख एवं कष्टों का नाश होता है और लाभकारी फलों की प्राप्ति होती है इस दिन हल्के भूरे रंग का वस्त्र पहनना अच्छा माना गया है।

4. 10 अक्टूबर- माँ कुष्मांडा  –  ‘नारंगी रंग’

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा जी की पूजा की जाती है ऐसी मान्यता है कि इस ब्रह्मांड की उत्पत्ति मां कुष्मांडा के उदर से माना गया है नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

5. 11 अक्टूबर –   माँ स्कंदमाता –  ‘सफेद रंग’

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता जी की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता कार्तिकेय की माता है भक्तों की इच्छाएं पूरी करने वाली मां की पूजा आराधना के लिए इस दिन सफेद वस्त्र का धारण करना अच्छा माना गया है।

6. 12 अक्टूबर  – माँ कात्यायनी – ‘लाल रंग’

ऋषि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी जी की पूजा नवरात्रि के छठवें दिन की जाती है ऐसा कहा जाता है कि ऋषि कात्यायन ने मां दुर्गा की पूजा करने के बाद उन्हें प्रसन्न किया था तब वह देवी स्वरूप उनके घर पुत्री बन कर आई थी। मां कात्यायनी का मनपसंद रंग लाल है इसलिए इस दिन मां की पूजा आराधना करते समय लाल रंग का वस्त्र धारण करें।

7. 13 अक्टूबर –  माँ कालरात्रि –  ‘नीला रंग’

मां कालरात्रि बुरे का विनाश करने वाली मां है इसलिए इन्हें कालरात्रि कहा जाता है नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि जी की पूजा की जाती है इस दिन गहरे नीले रंग का वस्त्र पहनने पर माता अत्यधिक प्रसन्न होती है।


8. 14 अक्टूबर – माँ महागौरी –  ‘गुलाबी रंग’

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी जी की पूजा की जाती है इस दिन हल्के गुलाबी रंग का परिधान पहनना शुभ माना गया है इस दिन अष्टमी की पूजा कराते समय तथा कन्या भोज कराते समय हल्के गुलाबी रंग का वस्त्र पहने तो यह लाभदायी होगा।


9. 15 अक्टूबर – माँ सिद्धिदात्री  –  ‘बैंगनी रंग’

नवरात्रि के आखिरी दिन सिद्धियों की माता मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है, कहते हैं कि माँ सिद्धिदात्री की पूजा करने से वर्षभर घर में सुख संपदा बने रहता है।

इस तरह प्रत्येक दिन माता के स्वरूप के आधार पर अलग-अलग रंग के वस्त्र पहन कर पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *