Google Analytics Meta Pixel "Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा" और लोक रस्मों की कड़ी (सीरीज 4), 400 साल पुराने पत्थर पर बने लोहे से किया जाता है जंतरवाही रस्म - Ekhabri.com

“Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा” और लोक रस्मों की कड़ी (सीरीज 4), 400 साल पुराने पत्थर पर बने लोहे से किया जाता है जंतरवाही रस्म

रायपुर,पूनम ऋतु सेन। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव है। 75 दिनों तक चलने वाले इस लंबे और अनोखे पर्व की अपनी विशेष पहचान है। आदिवासी अंचल में मनाए जाने वाला यह त्यौहार विभिन्न रस्मों की कड़ी से जुड़ा है, हर एक रस्म की अपनी विशिष्टता है। इसी रस्मों की कड़ी में आज हम जंतरवाही के बारे में जानेंगे।


कल के पोस्ट में हमने नारफोड़नी की रस्म के बारे में जाना था। तो चलिए विस्तार से जानते हैं बस्तर दशहरा के अगले पारंपरिक चलन के बारे में-


बस्तर जिले का जिला मुख्यालय जगदलपुर है, इसी शहर के बीच एक सिरासार नामक चौक है, जहाँ पर एक प्राचीन प्रस्तरखण्ड है, इस प्रस्तरखण्ड की पूजा यहाँ के रहने वाले कर्मकार निवासी लगभग 400 वर्षों से कर रहे हैं।



आदिवासी सभ्यता के अंतर्गत ऐसी मान्यता है कि
जंतरवाही, दंतेवाड़ा में स्थित दंतेश्वरी माता की बड़ी बहन है। इसी स्थल पर एक विशेष रस्म होती है, जिसमें मान्यता है कि दंतेश्वरी का जन्म होता है तथा बड़ी बहन जंतरवाही द्वारा नाल काटने की रस्म होती है। इस रस्म में दशहरे की यात्रा में प्रयुक्त होने वाले रथ के पहिये में लोहे के औजार से छेद किया जाता है, पहिये पर बाद में एक्सेल चढ़ाया जाता है। इसके बाद बकरे की बलि दी जाती है, जिसका अर्थ नाल काटने के बाद देवी स्नान से है। बकरे के रक्त को पहिये पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद रथ के लिए एक्सेल या कील बनायी जाती है।

राजा दलपतदेव ने सन् 1727 में जगदलपुर को अपनी राजधानी बनाया था। इतिहासकारों का अनुमान है, कि संभवत: तत्कालीन कर्मकारों ने यह पत्थर मधोता या बस्तर से लाकर यहाँ सिरासार चौक में स्थापित किया होगा। बाद में कर्मकार इसे आराध्य मानकर पूजने लगे होंगे। 390 वर्षों से यह पत्थर इसी स्थान पर स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा में चलाए जाने वाले रथ में जो पहला लोहे का सामान पहिए में लगाया जाता है वह इसी पत्थर पर रखकर बनाया जाता है।

Read Also  लोकार्पण: गीता सुधा संगम का सांसद हेमा मालिनी द्वारा



इस प्रकार जन्तरवाही रस्म के अंतर्गत मुख्य रस्म रथ के पहिये में लोहे के औजार से छेद किया जाना है, और यह लोहे का औजार यहाँ सिरासार में रखे प्रस्तरखण्ड के ऊपर रख कर बनाया जाता है और यह जन्तरवाही रस्म इसी के समीप पूरी की जाती है।


बस्तर दशहरा के लोक रस्मों की अगली कड़ी में हम पिरती फारा और डेरी गड़ाई जैसे प्रमुख रस्मों के बारे में जानेंगे। ऐसे ही छत्तीसगढ़ से जुड़े अन्य रोचक पहलुओं को पढ़ने और विस्तार से जानने के लिए Ekhabri.com
से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *