Google Analytics Meta Pixel जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन - Ekhabri.com

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन



रायपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप रायपुर  में कक्षा छठवीं और कक्षा नवमी के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर ने आज आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। इसके अंतर्गत कक्षा नौवीं के लिए 31 अक्टूबर 2011 और कक्षा छठवीं के लिए 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।

नवोदय विद्यालय माना कैंप के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा के अधीन नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत कार्यरत एक उत्कृष्ट सहशिक्षा आवासी विद्यालय हैं । यहां लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा है । सभी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, भोजन एवं आवास की सुविधा हैं। नवोदय विद्यालय माना कैंप में तृतीय भाषा के रूप में कन्नड़ भाषा का अध्यापन कक्षा छठवीं से नवमीं तक कराया जाता है। यहां संगीत, कला एवं खेलकूद के लिए विद्यार्थियों को विशेष रुप से योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है । अनिवार्य कंप्यूटर शिक्षा एवं स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है ।

यह विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबंध है जहां प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। यहां के छात्र प्रतिवर्ष अधिकाधिक संख्या में NEET, JEE एवं देश के प्रतिष्ठित अन्य विश्वविद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। इस विद्यालय के पूर्व छात्र राज्य एवं भारत सरकार के उच्च पदों पर सेवारत है। प्राचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2022 – 23 के लिए कक्षा छठवीं एवं नवमी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ।

कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विवरण वेबसाइट https://cbseitms.nic.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9वीं  के प्रवेश के लिए ऐसे छात्र एवं छात्राएं जिनकी उम्र  01.05.2006 से 30.04.2010 (दोनों तिथियां शामिल हैं) प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइट www.nvsadmissionclassnine.in के माध्यम से कर सकते हैं।

Read Also  36 हजार हार्ट सर्जरी से बनी रायपुर की नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने कहा– यह है मानव सेवा की मिसाल



इसके अतिरिक्त प्रवेश परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि, प्रवेश नियम एवं पाठ्यक्रम आदि की अधिक जानकारी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट www.navoday.gov.in  से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *