Google Analytics Meta Pixel जनसम्पर्क विभाग में 11 अक्टूबर को काली पट्टी बांधे होगा काम-काज, जानें पूरा मामला इस पोस्ट में - Ekhabri.com

जनसम्पर्क विभाग में 11 अक्टूबर को काली पट्टी बांधे होगा काम-काज, जानें पूरा मामला इस पोस्ट में



छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों के जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी 11 अक्टूबर 2021 को काली पट्टी लगाकर काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी के तहत राजधानी रायपुर के जनसम्पर्क संचालनालय से लेकर सभी जिलों के जनसम्पर्क कार्यालयों के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे और 12 अक्टूबर 2021 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा संचालनालय के संचालक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य सेवाओं के अधिकारी के स्थान पर जनसम्पर्क विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को पदस्थ करने की मांग की गई है। वहीं मंत्रिमंडल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुरूप छत्तीसगढ़ संवाद में जनसम्पर्क अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के पदों पर जनसम्पर्क विभाग के ही अधिकारियों को पदस्थ करने सहित अन्य मांगे रखी गई हैं।

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांगों का छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी पुरजोर समर्थन करते हुए यह मांग किया है कि जनसंपर्क विभाग तथा अन्य विभागों में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तत्काल वापसी की जाए तथा अन्य विभाग के अधिकारियों की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जगह पदस्थापना करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *